Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Defence Minister Rajnath Singh met the ailing former UP CM Mulayam Singh Yadav at Medanta hospital in Gurugram

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी गंभीर, हाल जानने को राजनाथ सिंह पहुंचे अस्पताल

समाजवादी पार्टी के संस्थापक 82 वर्षीय मुलायम सिंह वह वर्तमान में मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद हैं। वह अगस्त महीने से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और उनका यहां लंबे समय से इलाज चल रहा है।

Praveen Sharma गुरुग्राम | हिन्दुस्तान, Fri, 7 Oct 2022 01:47 PM
share Share

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। उन्हें आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) में लाइफ सेविंग दवाइयां दी जा रही हैं। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार सहित अस्पताल में ही मौजूद हैं। इस बीच, सपा संरक्षक का हाल जानने के लिए नेताओं के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुक्रवार शाम को मेदांता अस्पताल में जाकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की और उनके बीमार पिता मुलायम सिंह यादव का हाल-चाल जाना। इससे पहले, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मेदांता अस्पताल पहुंचे और मुलायम सिंह की कुशलक्षेम पहुंची।

बता दें कि, मुलायम सिंह बीते अगस्त महीने से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और उनका यहां लंबे समय से इलाज चल रहा है। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बात कर उनके पिता मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। उन्होंने यह भी कहा था कि जो भी संभव सहायता की जरूरत है, वह हर प्रकार की मदद के लिए मौजूद हैं।

गौरतलब है कि, समाजवादी पार्टी के संस्थापक 82 वर्षीय मुलायम सिंह वह वर्तमान में मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद हैं। इससे पहले, समाजवादी पार्टी के मुखिया की पत्नी साधना गुप्ता का इस साल जुलाई में निधन हो गया था। फेफड़ों के संक्रमण के लिए गुरुग्राम के ही मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें