Car Accident on Yamuna Expressway Three Injured Including Women दो कार की भिड़ंत में तीन लोग घायल , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsCar Accident on Yamuna Expressway Three Injured Including Women

दो कार की भिड़ंत में तीन लोग घायल

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला दीपिका शर्मा और युवती प्रज्ञा शर्मा समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 16 May 2025 09:56 PM
share Share
Follow Us on
दो कार की भिड़ंत में तीन लोग घायल

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के समीप शुक्रवार की दोपहर कार चालक ने पीछे से दूसरी कार में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला और युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया है। बीटा दो कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर जीरो प्वाइंट के समीप तेज रफ्तार कार ने पीछे से महिला की कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला दीपिका शर्मा और युवती प्रज्ञा शर्मा को चोट आई। महिला की कार में टक्कर मारने वाले कार चालक सागर को भी चोट लगी।

हादसे की सूचना पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड करवाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।