Jharkhand Government Distributes Bicycles to 133 SC ST and Minority Girl Students 133 छात्राओं के बीच बांटी गई साइकिल, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJharkhand Government Distributes Bicycles to 133 SC ST and Minority Girl Students

133 छात्राओं के बीच बांटी गई साइकिल

कुमारधुबी के एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को बीडीओ मधु कुमारी ने 133 छात्राओं को साइकिल वितरित की। झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने बताया कि यह योजना एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 17 May 2025 06:50 AM
share Share
Follow Us on
133 छात्राओं के बीच बांटी गई साइकिल

कुमारधुबी। एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को बीडीओ मधु कुमारी ने 133 छात्राओं को साइकिल दी गई। झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक छात्राओं को साइकल दी जा रही है। आठवीं पास छात्राओं को हाई स्कूल जाने में परेशानी को देखते हुए झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा साइकल दी गई है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक पाल ने कहा कि प्रखंड के सभी स्कूलों के कक्षा अष्टम में अध्ययनरत 225 छात्राओं को साइकिल दी जानी है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रशांत बनर्जी, बीस सूत्री अध्यक्ष गोपिन टुडू, रामनाथ सोरेन, उप प्रमुख विनोद दास, भाकपा (माले) नेता नागेंद्र कुमार, मनोरंजन मलिक, जिप सदस्य बादल बाउरी, गुलाम कुरैशी, शिक्षक प्रमोद झा, बीआरपी रहमान अंसारी, मुखिया मनोज राउत, काकुली मुखर्जी, पंसस रंजन सिंह, सीआरपी पंकज सिंह, जगजीवन, कालीचरण कुमार, शिवसागर, प्रखंड कर्मी रेणु कुमारी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।