Seven Militants Arrested in Manipur for Extortion and Recruitment Activities मणिपुर में सात उग्रवादी गिरफ्तार , Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSeven Militants Arrested in Manipur for Extortion and Recruitment Activities

मणिपुर में सात उग्रवादी गिरफ्तार

युवाओं की भर्ती और जबरन वसूली कर रहे थे उग्रवादी सेनापति जिले से हथियार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 17 May 2025 03:54 PM
share Share
Follow Us on
मणिपुर में सात उग्रवादी गिरफ्तार

युवाओं की भर्ती और जबरन वसूली कर रहे थे उग्रवादी सेनापति जिले से हथियार और गोला बारूद भी बरामद इंफाल, एजेंसी। मणिपुर के विभिन्न जिलों से सुरक्षा बलों ने सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जबरन वसूली में शामिल कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी-पीडब्ल्यूजी) के दो उग्रवादियों को शुक्रवार को इंफाल पूर्व जिले में गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बलों ने गुरुवार को चुराचांदपुर जिले के तुइबोंग से ‘चिन नेशनल डिफेंस फोर्स (सीकेएनडीएफ) के एक सक्रिय काडर को गिरफ्तार किया। यह उग्रवादी युवाओं की भर्ती कर उन्हें सीकेएनडीएफ के लिए सशस्त्र विद्रोह में शामिल करने, सीमा पार हथियारों एवं काडरों की आवाजाही और जबरन वसूली में शामिल था।

जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक (पीआरईपीएके-प्रो) के एक सक्रिय काडर को शुक्रवार को इंफाल पूर्व जिले के वांगखेई अयांगपल्ली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। संगठन का एक अन्य उग्रवादी इंफाल पश्चिम जिले के मायंग लांगजिंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जबरन वसूली में शामिल प्रतिबंधित ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पाम्बेई) के एक सक्रिय काडर को थौबल जिले के संगाईयुम्फाम चेरापुर मयाई लीकाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी माखा लेईकाई से पीआरईपीएके (प्रो) के एक और उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। इस बीच, पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सेनापति जिले से दो ‘सिंगल बैरल राइफल, एक .22 राइफल और नौ एमएम की एक पिस्तौल सहित चार आग्नेयास्त्र बरामद किए गए। कुकी छात्र नेता ने मैतेई को धमकी दी, मुकदमा इंफाल, एजेंसी। चुराचांदपुर पुलिस ने कुकी छात्र संगठन दिल्ली के अध्यक्ष पाओजाखुप गुइटे पर मैतेई को धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। गुइटे द्वारा मैतेई को धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पाओजाखुप गुइटे ने मैतेई को आगामी 5वें राज्य स्तरीय शिरुई लिली महोत्सव में भाग लेने के लिए बफर जोन पार करने पर हत्या की धमकी दी है। उसकी तत्काल गिरफ्तारी के लिए आसपास के जिलों में छापेमारी की जा रही है। मणिपुर पुलिस ने कहा कि पड़ोसी राज्यों मिजोरम, असम, नागालैंड और मेघालय आदि की पुलिस से उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का अनुरोध किया गया है। वहीं, शिरुई उत्सव में भाग लेने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, इंडिजिनस पीपल्स फोरम मणिपुर के अध्यक्ष और लोकप्रिय नागा कार्यकर्ता अशांग कासर ने कहा, “मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के दौरान, ऐसी गतिविधियों की अनुमति क्यों दी गई। राज्यपाल, मुख्य सचिव और डीजीपी कहां हैं।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।