Summer Camp Inaugurated at Fatima Girls Inter College to Empower Students अम्बेडकरनगर-समर शिविर से छात्राओं को आत्मरक्षा का मिलता है ज्ञान: नूरजहां, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsSummer Camp Inaugurated at Fatima Girls Inter College to Empower Students

अम्बेडकरनगर-समर शिविर से छात्राओं को आत्मरक्षा का मिलता है ज्ञान: नूरजहां

Ambedkar-nagar News - टांडा के फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय समर शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्या नूरजहां सिद्दीकी ने किया। उन्होंने कहा कि इस शिविर से छात्राओं को आत्मरक्षा का कौशल और दूसरों की मदद करने की ज्ञान...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरSun, 18 May 2025 05:51 PM
share Share
Follow Us on
अम्बेडकरनगर-समर शिविर से छात्राओं को आत्मरक्षा का मिलता है ज्ञान: नूरजहां

टांडा। फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय समर शिविर का उद्घाटन करती हुई विद्यालय की प्रधानाचार्या नूरजहां सिद्दीकी ने कहा कि समर शिविर से छात्राओं को आत्मरक्षा करने का गुण तो आता ही है दूसरों की मदद करने का ज्ञान भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि समर शिविर एक ऐसा आयोजन है, जिससे छात्राओं की बौद्धिक एवं शारीरिक क्षमता का विकास होता है। वहीं उनका आत्मबल भी मजबूत होता है। इस तरह के आयोजन से काफी सीख मिलती है। उन्होंने बताया कि शिविर के प्रथम दिन छात्राओं को संविधान, कानून की प्राथमिक जानकारी दी गई। शिविर में छात्राओं के समूह के साथ विद्यालय की शिक्षिकाएं भी शामिल रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।