Political Controversy Over Akhilesh Yadav s Use of Ambedkar s Image सियासत:: अखिलेश ने किया आंबेडकर का अपमान, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPolitical Controversy Over Akhilesh Yadav s Use of Ambedkar s Image

सियासत:: अखिलेश ने किया आंबेडकर का अपमान

- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिया बयान नई दिल्ली, एजेंसी। सपा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 30 April 2025 06:33 PM
share Share
Follow Us on
सियासत:: अखिलेश ने किया आंबेडकर का अपमान

- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिया बयान नई दिल्ली, एजेंसी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर में संविधान निर्माता बीआर आंबेडकर का आधा चेहरा इस्तेमाल करने पर सियासी विवाद शुरू हो गया है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने जो तस्वीर पेश की है उससे बीआर आंबेडकर का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करने से उन्हें दलित वोट मिलेगा तो अखिलेश यादव भ्रम में हैं। उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस की सहयोगी है। दो चुनावों में दोनों दलों ने हार देखी है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जब विपक्ष के नेता थे तो उन्होंने पिछड़ों को आरक्षण देने का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जब यूपी के मुख्यमंत्री थे तो बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के इंजीनियरों का डिमोशन किया गया। यही नहीं सपा के एक सांसद ने तो समुदाय के लिए पदोन्नति में आरक्षण की वकालत करने वाले विधेयक को ही फाड़ दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।