Indian Golfer Diksha Dagar Ties for 9th at Dutch Ladies Open with 2 Under 70 Score खेल : दीक्षा संयुक्त नौवें स्थान पर, हिताक्षी और अवनी भी कट में, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Golfer Diksha Dagar Ties for 9th at Dutch Ladies Open with 2 Under 70 Score

खेल : दीक्षा संयुक्त नौवें स्थान पर, हिताक्षी और अवनी भी कट में

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने डच लेडीज ओपन के दूसरे दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेलकर संयुक्त रूप से नौवें पायदान पर स्थान बनाया। दीक्षा ने अंतिम छह होल में तीन बर्डी और एक बोगी लगाई। अन्य भारतीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 18 May 2025 03:56 PM
share Share
Follow Us on
खेल : दीक्षा संयुक्त नौवें स्थान पर,  हिताक्षी और अवनी भी कट में

हिल्वरसम (नीदरलैंड्स), एजेंसी। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर डच लेडीज ओपन के दूसरे दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से नौवें पायदान पर हैं। दीक्षा ने आखिरी छह होल में तीन बर्डी और एक बोगी लगाई। इससे उनका कुल स्कोर तीन अंडर का है। अन्य भारतीयों में महिला प्रो गोल्फ टूर की नंबर एक खिलाड़ी हिताक्षी बक्शी ने 73 का कार्ड खेला। उन्होंने पहले दौर में 71 का कार्ड खेला था। वह संयुक्त रूप से 26वें स्थान पर हैं। कट में प्रवेश करने वाली तीसरी खिलाड़ी अवनी प्रशांत रहीं। पहले दौर में 77 का कार्ड खेलने वाली इस खिलाड़ी ने दूसरे दौर में सात शॉट का सुधार किया और संयुक्त 51वें स्थान पर हैं।

त्वेसा मलिक (74-75) कट में जगह बनाने से चूक गईं। प्राणवी उर्स ने चोट के कारण शुरुआती दौर के बाद नाम वापस ले लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।