Controversy Erupts in Jaipur as BJP MLA Allegedly Wipes Face with National Flag भाजपा विधायक के तिरंगा से चेहरा पोछने पर कांग्रेस ने घेरा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsControversy Erupts in Jaipur as BJP MLA Allegedly Wipes Face with National Flag

भाजपा विधायक के तिरंगा से चेहरा पोछने पर कांग्रेस ने घेरा

जयपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कथित रूप से राष्ट्रध्वज से अपना चेहरा पोंछा। कांग्रेस ने इस कृत्य की निंदा की और इसे अपमानजनक बताया। विधायक ने गलती का एहसास होने पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 16 May 2025 01:10 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा विधायक के तिरंगा से चेहरा पोछने पर कांग्रेस ने घेरा

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान की राजधानी जयपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा के एक विधायक कथित रूप से राष्ट्रध्वज से अपना चेहरा पोंछते दिखे। विपक्षी कांग्रेस ने इसकी कड़ी आलोचना की और इसे अपमानजनक बताया है। यह कथित घटना ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के सम्मान में भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान हुई। यात्रा में शामिल हवा महल के विधायक बालमुकुंद आचार्य को शहर के भीड़ भरे बाजारों और ऐतिहासिक स्थानों से गुजरते समय तिरंगे से कथित रूप से अपना चेहरा पोंछते हुए देखा गया। हालांकि, इस कथित वीडियो में ऐसा भी लग रहा है कि विधायक को अपनी गलती का एहसास हुआ तो और उन्होंने अपना चेहरा पोंछने के लिए सादा कपड़े का इस्तेमाल किया लेकिन इस घटना ने पहले ही ध्यान आकर्षित कर लिया था।

इसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। कांग्रेस नेताओं ने इसके लिए विधायक की आलोचना की और इसे शहीदों के बलिदान का अपमान बताया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, तिरंगा देश की शान है, कोई रुमाल नहीं। उन्होंने घटना का कथित वीडियो साझा करते हुए एक्स पर लिखा, जिस तिरंगे के लिए हमारे वीर जवान प्राण न्योछावर कर देते हैं, उसी तिरंगे से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य नाक पोंछ रहे हैं। यह देश और संविधान के प्रति गद्दारी है। उन्होंने लिखा, इस कृत के लिए विधायक बालमुकुंदाचार्य माफी मांगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।