Congress President Mallikarjun Kharge Emphasizes Relevance of Buddha s Teachings Amid Global Conflicts आज दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध की जरूरत : खरगे , Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCongress President Mallikarjun Kharge Emphasizes Relevance of Buddha s Teachings Amid Global Conflicts

आज दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध की जरूरत : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की प्रासंगिकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया को आज युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध की आवश्यकता है। खरगे ने पाकिस्तान की आतंकवाद को बढ़ावा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 12 May 2025 06:04 PM
share Share
Follow Us on
आज दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध की जरूरत : खरगे

कलबुर्गी (कर्नाटक), एजेंसी। दुनिया भर में जारी संघर्ष के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की प्रासंगिकता पर जोर दिया। कहा कि आज दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध की जरूरत है। एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए खरगे ने कहा कि आज हम कई देशों को युद्ध की स्थिति में देख रहे हैं, चाहे वह यूक्रेन-रूस युद्ध हो या सीरिया। आज पूरी दुनिया को बुद्ध की शिक्षाओं की जरूरत है। राष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता जताते हुए उन्होंने आतंकवाद को समर्थन देने और भारत में अशांति के प्रयासों के लिए पाकिस्तान की आलोचना की। कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और हमारे देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अगर जरूरत पड़ी तो हम इसके खिलाफ खड़े होंगे और लड़ेंगे, लेकिन हमें एकजुट रहने की जरूरत है। इससे पहले बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भगवान बुद्ध का शाश्वत जीवन और गहन शिक्षाएं सभी संस्कृतियों और पीढ़ियों में गूंजती हैं। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं भी दीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।