Cab Driver Murdered by Passenger in Delhi Accused Arrested रास्ता बदलने के विवाद में कैब चालक की हत्या, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCab Driver Murdered by Passenger in Delhi Accused Arrested

रास्ता बदलने के विवाद में कैब चालक की हत्या

आरोपी बोला, निजामपुर जाने के लिए कैब बुक की थी, लेकिन सावदा पहुंचने पर रास्ते के चयन को लेकर विवाद हुआ था

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 18 May 2025 04:35 PM
share Share
Follow Us on
रास्ता बदलने के विवाद में कैब चालक की हत्या

नई दिल्ली, प्र.सं.। कंझावला पुलिस ने कैब चालक की हत्या के मामले में शनिवार को आरोपी यात्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित ने बताया कि रास्ता बदलने को लेकर हुए विवाद में उसने कैब चालक की हत्या की थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को सावदा गांव के खेत से कैब बरामद हुई थी। जांच के दौरान कैब में खून से लथपथ चालक का शव पड़ा मिला था। मृतक की पहचान 40 वर्षीय इशराफुल के तौर हुई। डीडी इंट्री के आधार पर केस दर्ज कर एसएचओ राजीव कुमार की टीम ने जांच शुरू की। एसआई ज्योति मान ने बताया कि शराफुल ऐप आधारित कैब सेवा से जुड़ा हुआ था।

वारदात वाली रात को इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से कैब में यात्री सवार हुआ था। एसआई नरेंद्र ने कैब बुक करने वाले मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाकर आरोपी को झज्जर से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी रोहित ने बताया कि उसने निजामपुर जाने के लिए कैब बुक की थी, लेकिन सावदा पहुंचने पर रास्ते के चयन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उसने गुस्से में चाकू से बार कर कैब चालक की हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि घटना के वक्त वह नशे में धुत था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।