Gurugram Faces Extreme Heat Despite Brief Rainfall Weather Changes Expected बूंदाबांदी से भी नहीं मिली गर्मी से राहत, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Faces Extreme Heat Despite Brief Rainfall Weather Changes Expected

बूंदाबांदी से भी नहीं मिली गर्मी से राहत

गुरुग्राम में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। शनिवार को हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन गर्मी कम नहीं हुई। अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSun, 18 May 2025 12:58 AM
share Share
Follow Us on
बूंदाबांदी से भी नहीं मिली गर्मी से राहत

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। शनिवार दोपहर को शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। शनिवार को सुबह ही तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। आसमान में कभी बादल छाए तो कभी तेज धूप। दोपहर एक बजे के बाद तेज कर्म हवाएं चली और दो बजे हल्की बूंदाबांदी पांच मिनट तक हुई। इसके बाद फिर से तेज और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी बढ़ने के साथ ही घरों में और कार्यालयों में एसी-कूलर की मांग बढ़ गई है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन के साथ ही अब रात में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार को लेकर आंधी भी चलने का अनुमान जताया था, लेकिन आंधी की बजाय तेज हवाएं चली। आज रहेगा मौसम साफ, फिर 21 तक परिवर्तन शील रहेगा मौसम मौसम विभाग ने रविवार को दिन मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि शाम के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं सोमवार से लेकर 21 मई तक फिर से मौसम परिवर्तनशील रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से हल्की बारिश व बिजली चमकने और तेज़ हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा) अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।