महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
गाजियाबाद में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। किसान विचार टीम ने हवन किया और टिकैत के योगदान को याद किया। किसानों ने कहा कि आज उनकी समस्याओं की अनदेखी हो रही है।...

गाजियाबाद। किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर हवन करने के बाद श्रद्धांजलि दी गई। रत्न एनक्लेव में किसान विचार टीम ने हवन कर महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि दी। किसान नेता राजवीर सिंह का कहना है कि महेंद्र सिंह टिकैत ने हमेशा किसानों की हक की लड़ाई लड़ी। आज किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। किसान परेशान हैं। कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों की हिम्मत बढ़ाई। इस मौके पर अशोक चौधरी, महेन्द्र सिंह, धर्मबीर, हरिनिवास वेदप्रकाश, सुरेन्द्र सिंह,दिनेश चौधरी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा रईसपुर गांव के पास पिछले कई साल से धरने पर बैठे किसानों ने भी महेंद्र सिंह टिकैत को याद कर श्रद्धांजलि दी।
यहां पर किसानों ने हवन किया। इसके बाद शिविर लगाकर रक्तदान किया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत के योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा बताए मार्ग पर चलने का संकल्प अवश्य लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।