Teen Found Dead Under Suspicious Circumstances in Loni संदिग्ध हालात में किशोर की मौत, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsTeen Found Dead Under Suspicious Circumstances in Loni

संदिग्ध हालात में किशोर की मौत

लोनी के दौलत नगर कालोनी में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर अपनी मौसी के पास रहता था और उसकी मौसी ने पुलिस को बताया कि किशोर को चारपाई पर लेटा हुआ पाया। पुलिस ने शव को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादFri, 16 May 2025 10:07 PM
share Share
Follow Us on
 संदिग्ध हालात में किशोर की मौत

लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की दौलत नगर कालोनी में बुधवार रात एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोर अपनी मौसी के पास रहता था। दौलत नगर कालोनी में रहमती रहती है। उनके पति मास्टर रजी अहमद की वर्ष 2011 में मौत हो गई थी। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी फैक्टरी में नौकरी करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह निसंतान हैं। जिसके चलते बहन के बच्चे 12 वर्ष साहिल को छह वर्ष पहले बेगूसराय बिहार से अपने पास ले आई थीं। उन्होंने बताया कि जब वह शाम को काम से लौटी तो किशोर चारपाई पर लेटा हुआ था।

उसे आवाज देने व हिलाने पर कोई हरकत न होती देख शोर मचाया। आस पास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस किशोर को नाई पुरा स्थित संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।