देश की सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
Siddhart-nagar News - चित्र परिचयदेश की सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रातिरंगा यात्रा में गूंजा देश प्रेम और सेना का पराक्रमसेना के अदम्य साहस, शौर्य का प्रतीक ह

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के उपरांत भारतीय सेना के सम्मान में पूरे देश में चल रहे भारत शौर्य तिरंगा यात्रा के क्रम में जनपद में भी भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के नेतृत्व में शहर के बांसी स्टैंड से हाइडल तिराहे तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाला। इस दौरान भारत माता के खूब जयकारे लगाए गए। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल विधान परिषद सदस्य रतन पाल सिंह ने कहा यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। जो चुनौती हो और राष्ट्र संकट में हो तो धैर्य और एकता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी होती है इस माहौल में जवानों के कारण भारत ने पाकिस्तान के हौसलों को परस्त किया है।
जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की सेनाएं जबरजस्त प्रदर्शन कर रही है। कार्यक्रम में शामिल पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह दुनिया ने पाकिस्तान और उसके आकाओ के बेशर्मी भारी चेहरे को देखा है,जिसमें आतंकवादियों के जनाजे में वहां के नेता और सैन्य अधिकारी शामिल हुए थे। यह चीजे बताती है कि पाकिस्तान एक विफल राष्ट्र है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, तेजू विश्वकर्मा, घनश्याम मिश्रा, गौरी शंकर अग्रहरि, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पांडेय, विजयकांत चतुर्वेदी, अजय उपाध्याय, संतोष शुक्ला, अरविंद उपाध्याय, निशांत पाण्डेय, श्रीश चौधरी, दशरथ चौधरी, लवकुश ओझा, अजय गुप्ता, विकास जायसवाल, हेमंत जायसवाल, सुनील अग्रहरि, चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा, फूलचंद जायसवाल, सच्चिदानंद चौबे, महेश वर्मा, गगन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।