संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता, केस दर्ज
मुरादनगर की न्यू डिफेंस कॉलोनी में 17 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। उसकी मां सविता पुनिया ने मुरादनगर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। किशोर शनिवार शाम को किसी बात पर नाराज...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादMon, 12 May 2025 04:58 PM

मुरादनगर। नगर की न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। नगर की न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी सविता पुनिया ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। बताया कि शनिवार शाम 17 वर्षीय पुत्र अखिल किसी बात पर नाराज होकर घर से चला गया। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।