Teenager Injured in Stabbing Incident for Resisting Harassment in Ballabgarh छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को चाकू मारा, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsTeenager Injured in Stabbing Incident for Resisting Harassment in Ballabgarh

छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को चाकू मारा

बल्लभगढ़ में 11 मई की रात एक किशोरी को छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू मार दिया गया। घटना आदर्श नगर थाना क्षेत्र में हुई। किशोरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादThu, 15 May 2025 05:59 PM
share Share
Follow Us on
छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को चाकू मारा

बल्लभगढ़, संवाददाता। छेड़खानी का विरोध करने वाली एक किशोरी को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घटना 11 मई की रात आदर्श नगर थाना क्षेत्र में हुई। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आदर्श नगर की एक किशोरी 11 मई रात अपनी नानी के घर से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में दो-तीन युवकों ने किशोरी के साथ बदतमीजी की और जब उसने विरोध किया तो युवकों ने उसे चाकू मार दिया। किशोरी के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल को बल्लभगढ़ और फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घायल किशोरी के परिजनों ने एक बार फिर 12 मई पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंची और घायल के बयान लिए। पुलिस ने इस संदर्भ में बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।