Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi metro red line delayed due to cable theft attempt

रेड लाइन पर कुछ देर के लिए थमी दिल्ली मेट्रो की रफ्तार, क्या थी वजह

  • शनिवार को दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर रफ्तार थम गई थी। इसकी वजह थी मेट्रो केबल चोरी करने का प्रयास। यहां चोरों ने केबल चोरी करने के लिए काट दी। इससे सिग्नल में समस्या हो गई थी।

Mohammad Azam पीटीआई, दिल्लीSat, 24 Aug 2024 10:08 AM
share Share

शनिवार को दिल्ली मेट्रो के सभी रूट पर मेट्रो का संचालन सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन एक रूट पर रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई। वजह जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे। चोरों ने शनिवार को दिल्ली मेट्रो को भी निशाना बना लिया और केबल चुराने का प्रयास किया। इस दौरान केबल कट जाने की वजह से दिल्ली मेट्रो के सिग्नल में समस्या हो गई। इससे दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो की तरफ से 'एक्स' पर दी गई है। 

डीएमआरसी ने 'एक्स' पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि रेड लाइन पर शहदरा और दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशनों के बीच देरी हो रही है। इसके अलावा सभी रूट पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। बता दें कि रेड लाइन दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन को गाजियाबाद के न्यू बस अड्डा मेट्रो स्टेशन से जोड़ता है। शनिवार को इस रूट पर यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा है।

शनिवार को हुए चोरी के प्रयास के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली मेट्रो ने बताया कि दिलशाद गार्डन और शहदरा के बीच मेट्रो की स्पीड घटा दी गई है। यहां ट्रेन 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। बताया जा रहा है कि चोरों ने यहां केबल को नुकसान पहुंचाया है, जिस वजह से सिग्नल में समस्या आ रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएमआरसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने बताया कि इस लाइन पर सिग्नल की समस्या खत्म करने का काम आज आखिरी मेट्रो चले जाने के बाद किया जाएगा। इस दौरान खराब हुई केबल को हटाकर नई केबल डाली जाएंगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए अनुज दयाल ने बताया कि आज दिन में इस काम को इसलिए नहीं किया जा रहा है क्योंकि केबल को हटाकर नई केबल लगाने में काफी समय लगेगा। ऐसे में लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए मेट्रो के दोनों स्टेशनों पर काफी देर तक के लिए ट्रेनों का आना-जाना रोकना पड़ सकता है। अब रविवार से इस रूट पर मेट्रो के सामन्य रूप से चलने की संभावना है। इस बारे में मेट्रो यात्रियों को लगातार सूचित किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें