Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi Metro created history approx seventy three lakh people traveled in a day

दिल्ली मेट्रो ने रचा इतिहास, एक दिन में 72.38 लाख लोगों ने की यात्रा, टूटा पिछला रिकॉर्ड

दिल्ली मेट्रो ने नया इतिहास रच दिया है। इसने अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एक दिन में यात्रा करने वाले यात्रियों के मामले में दिल्ली मेट्रो ने नया रिकॉर्ड बनाया।

Ratan Gupta नई दिल्ली, पीटीआईWed, 14 Aug 2024 01:33 PM
share Share

दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। यूं तो लाखों की तादात मे लोग इसमें रोजाना सफर करते हैं। मगर बीती रोज़ दिल्ली की मेट्रो में सबसे ज्यादा संख्या में लोगों ने यात्रा की। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि 13 अगस्त यानी कल दिल्ली मेट्रो के जरिए सफर करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा थी। इस दिन पूरी मेट्रो में करीब 72.38 लाख लोगों ने सफर किया। यह रोजाना सफर करने वाले लोगों की अब तक का सबसे बडी संख्या है।

शहरी ट्रांसपोर्ट ने आज यानी बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। इसमे आंकड़े बताए गए थे। इन आंकड़ों के हिसाब से दिल्ली मेट्रो ने अपने पिछले आकड़े को पार कर लिया है। इससे पहले सबसे ज्यादा यात्रियों के एक दिन में सफर करने का रिकॉर्ड इसी साल के फरवरी के नाम था।

आज यानी 13 अगस्त को दिल्ली मेट्रो में कुल 72,38,271 यात्रियों ने सफर किया। इससे पहले सबसे ज्यादा यात्रियों के यात्रा करने का रिकॉर्ड फरवरी 2024 की 13 तारीख के नाम था। उस दिन कुल 71.09 लाख यात्रियों ने मेट्रो में यात्रा की थी। वहीं 12 अगस्त को 71.07 लाख लोगों ने यात्रा की थी। यात्रा करने वालों की संख्या आखिर गिनते कैसे हैं। इसके लिए यात्रियों द्वारा अपने गंतव्य तक पहुंचने में इस्तेमाल किए जाने वाले गलियारों की संख्या के आधार पर करते हैं।

आपको बता दें कि फिलहाल दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का नेटवर्क 393 किलोमीटर के आस-पास फैला है। मेट्रो के फैले इस जाल में करीब 2888 स्टेशन आते हैं, जिनके जरिए यात्री यात्रा को शुरू और समाप्त करते हैं। इसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर के साथ ही रैपिड मेट्रो और गुरग्राम भी शामिल है। दिल्ली मेट्रो रोजाना लाखों की संख्या में सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंचाने का काम करती है। इसीलिए इसे दिल्ली की लाइफलाइन भी कहते हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें