Hindi Newsदेश न्यूज़raj thackeray twitter dargah mahim coast eknath shinde devendra fadnavis maharashtra mumbai news - India Hindi News

राज ठाकरे के ऐक्शन का रिएक्शन, एक दिन में हटी मुंबई की 'अवैध' दरगाह; एकनाथ शिंदे को दी थी चेतावनी

बीते साल राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर का मुद्दा भी उठाया था। उन्होंने इन्हें हटाने की बात कही थी। साथ ही चेतावनी भी दी थी कि ऐसा नहीं होने पर भजन चलाए जाएंगे।

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईThu, 23 March 2023 04:31 AM
share Share

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को 'अवैध दरगाह' का मुद्दा उठा दिया है। पार्टी के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है, जिसके जरिए दावा किया जा रहा है कि मुंबई में नई हाजी अली तैयार की जा रही है। उन्होंने इसे तत्काल हटाने की चेतावनी दे दी थी। 

ठाकरे की चेतावनी के एक दिन बाद ही मुंबई में दरगाह के खिलाफ एक्शन हो गया। खबर है कि कलेक्टर ने 6 सदस्यों की समिति का गठन किया था। इस दल ने मौके का मुआयना किया और अतिक्रमण को हटाया।

गुड़ी पड़वा कार्यक्रम के संबोधन के दौरान राज ने कहा, 'यह किसकी दरगाह है? क्या यह मछली की है? कुछ सालों पहले तक तो यह नहीं थी।' उन्होंने कहा, 'अगर अवैध निर्माण को तत्काल नहीं हटाया गया, तो हम उसी जगह विशाल गणपति मंदिर का निर्माण करेंगे।' उन्होंने कहा कि मुंबई के माहिम तट पर दरगाह बनाई जा रही है।

पार्टी की तरफ से शेयर की गई पोस्ट में कहा गया, 'जह सरकार/प्रशासन नजरअंदाज करता है तो ऐसा होता है...। यह अनधिकृत निर्माण माहिम के मगदूम बाबा दरगाह में समुद्र में किया जा रहा था। दो साल पहले यह कुछ नहीं था। एक नई हाजी अली तैयार की जा रही है। यह दिन दहाड़े हो रहा है और फिर भी पुलिस और नगर पालिका को नहीं दिख रहा?'

पार्टी ने ट्वीट के जरिए सरकार से भी कार्रवाई की अपील की है। मनसे ने लिखा, 'राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री/गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई पुलिस आयुक्त से अपील की है- इसे देखने के बाद तुरंत कार्रवाई करें और इस अवैध निर्माण को हटाएं। नहीं तो हम वहां विशाल गणपति मंदिर बनाएंगे।'

उठा चुके हैं लाउडस्पीकर का मुद्दा
बीते साल राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर का मुद्दा भी उठाया था। उन्होंने इन्हें हटाने की बात कही थी। साथ ही चेतावनी भी दी थी कि ऐसा नहीं होने पर भजन चलाए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें