Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़lok sabha exit polls before election results for hot seats of india - India Hindi News

स्मृति, खट्टर, अखिलेश और सुप्रिया... दिग्गजों को भी झटके का अनुमान; एग्जिट पोल में क्या

अमेठी, रायबरेली, कन्नौज समेत ऐसी कई सीटें हैं, जिन पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। सर्वे एजेंसी स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स ने देश की सभी सीटों का अनुमान जाहिर किया है। कई जगहों पर दिग्गजों को झटका लग सकता है।

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 3 June 2024 05:43 AM
share Share

Lok Sabha Exit Polls: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पहले एग्जिट पोल्स की काफी चर्चा हो रही है। सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए को एकतरफा जीत का अनुमान जाहिर किया गया है। ज्यादातर सर्वे में कहा गया है कि भाजपा को लगभग 300 सीटें मिल सकती हैं। यही नहीं इनमें से कुछ एग्जिट पोल्स में देश की कई हॉट सीट्स के नतीजे को लेकर भी भविष्यवाणी की गई है। अमेठी, रायबरेली, कन्नौज समेत देश की ऐसी तमाम सीटें हैं, जिन पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। सर्वे एजेंसी स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स ने देश की सभी सीटों का अनुमान जाहिर किया है। इनमें से कुछ हॉट सीटों का यहां हम जिक्र कर रहे हैं।

सर्वे के अनुसार अमेठी सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को करारा झटका लग सकता है। इस सर्वे में अनुमान जताया गया है कि वह कांग्रेस कैंडिडेट किशोरी लाल शर्मा के मुकाबले हार सकती हैं। इसके अलावा राहुल गांधी रायबरेली में गांधी परिवार के गढ़ से विजयी हो सकते हैं। इससे पहले 2019 में वह अमेठी से हार गए थे, जिसके बाद उन्होंने अबकी बार रायबरेली से ही चुनाव लड़ा था। इन दो सीटों के अलावा कन्नौज से भी भाजपा को झटका लग सकता है। यहां उसके कैंडिडेट सुब्रत पाठक के मुकाबले अखिलेश यादव के जीतने का अनुमान है।

यूपी के पूर्वांचल की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर धर्मेंद्र यादव और भाजपा के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बीच मुकाबला था। अनुमान है कि यहां भी INDIA अलायंस बाजी मार सकता है। अब राजस्थान की अलवर सीट की बात करें, जहां से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं तो यहां वह जीत सकते हैं। इसके अलावा मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से विजयी हो सकते हैं। उन्होंने हाल ही में राज्य के सीएम पद से इस्तीफा दिया था और चुनाव में उतरे हैं। एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि खट्टर जीत सकते हैं। 

कन्हैया और तिवारी की फाइट में क्या होगा? छिंदवाड़ा का भी अनुमान

दिल्ली में कन्हैया कुमार और मनोत तिवारी की फाइट से नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट चर्चा में हैं। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के एग्जिट पोल में यहां से मनोज तिवारी जीत की ओर हैं। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस बुरे वक्त में भी जीतती रही है। लेकिन एग्जिट पोल के अनुसार यहां इस बार कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ हार सकते हैं और भाजपा को जीत मिल सकती है। 

मंडी से केरल तक चौंकाने वाले नतीजों का अनुमान

इसके अलावा एग्जिट पोल में कुछ और चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की गई हैं। सर्वे के अनुसार मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत जीत सकती हैं। वहीं बारामती लोकसभा सीट से शरद पवार का जलवा समाप्त हो सकता है और उनकी बेटी सुप्रिया सुले को हराकर अजित पवार की पत्नी जीत सकती हैं। इसके अलावा तिरुअनंतपुरम से कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर भी हार सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें