Notification Icon
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Maharashtra Palghar woman at knife point gangrape case police inquiry

महाराष्ट्र में चाकू की नोक पर महिला से गैंगरेप; दोनों दरिंदे फरार, तलाश में जुटी पुलिस

  • आरोपियों की पहचान जितेंद्र यादव और अवि जयसवाल के तौर पर हुई। हालांकि, उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। तुलिंज पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 15 Sep 2024 03:21 PM
share Share

महाराष्ट्र के पालघर जिले में चाकू की नोक पर महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नालासोपारा इलाके के संतोष भवन में यह घटना हुई। 32 वर्षीय महिला के बयान के आधार पर तुलिंज पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आईपीसी की धारा 70(1) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान जितेंद्र यादव और अवि जयसवाल के तौर पर हुई। हालांकि, उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। तुलिंज पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दूसरी ओर, नवी मुंबई में 41 वर्षीय बैंककर्मी से यौन हमला करने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पनवेल थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बैंक में चालक की नौकरी करने वाले आरोपी ने कुछ महीने पहले उक्त महिला बैंककर्मी से दोस्ती की तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

यौन संबंध का वीडियो वायरल करने की धमकी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने महिला की सहमति के बगैर इस यौन संबंध का वीडियो बना लिया। उसने फोटो खींच लिए और बाद में उसने उनका इस्तेमाल पीड़िता को धमकी देने के लिए किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस रिकार्डिंग को पीड़िता के परिवार तथा बैंक में सहकर्मियों के साथ साझा करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण किया। अधिकारी ने बताया कि जब महिला आरोपी की जोर-जबर्दस्ती का विरोध करने लगी तब वह उसे कथित रूप से गाली गलौच और उसके साथ मारपीट करता था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें