Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़CM Fadnavis reply to opposition questions Marathi is the language of Mumbai and Maharashtra

मराठी ही है मुंबई और महाराष्ट्र की भाषा, विपक्ष के सवालों पर सीएम फडणवीस का जवाब

  • Maharashtra news: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठी भाषा को लेकर बयान दिया है। विपक्षी विधायक के सवाल का जवाब देते हुए फडनवीस ने कहा कि मराठी ही महाराष्ट्र और मुंबई की भाषा है। यहां आने वाले और रहने वाले सभी लोगों को इसे सीखना और बोलना चाहिए।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 March 2025 04:10 PM
share Share
Follow Us on
मराठी ही है मुंबई और महाराष्ट्र की भाषा, विपक्ष के सवालों पर सीएम फडणवीस का जवाब

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मराठी भाषा को लेकर बयान दिया है। विधानसभा में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक को जवाब देते हुए फड़णवीस ने कहा कि मराठी ही मुंबई और महाराष्ट्र की भाषा है और यहां पर रहने वाले हर व्यक्ति को यह भाषा सीखना चाहिए और बोलना भी चाहिए। दरअसल, राज्य विधानसभा में यह बात तब उठी जब शिवसेना यूबीटी के विधायक भास्कर जाधव ने आरएसएस के वरिष्ठ नेता भैय्या जी जोशी की मुंबई की भाषा पर की गई टिप्पणी पर जवाब मांगा।

विधानसभा में विपक्षी विधायक को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,"मैंने भैय्याजी ने जो कहा वह नहीं सुना है.. लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि मुंबई और महाराष्ट्र की भाषा मराठी ही है। यहां आने वाले सभी लोगों को मराठी सीखनी चाहिए और बोलनी भी चाहिए।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अन्य सभी भाषाओं का सम्मान करती है। अगर आप अपनी भाषा से प्यार करते हैं तो आपको दूसरी भाषाओं का भी सम्मान करना चाहिए। मुझे यकीन है कि भैयाजी मुझसे इस मामले में सहमत होंगे।

ये भी पढ़ें:अबू आजमी जेल जाएंगे, औरंगजेब विवाद पर फडणवीस की दो टूक; क्या बोले SP विधायक?
ये भी पढ़ें:फडणवीस ने लिया मंत्री धनंजय मुंडे का इस्तीफा, सरपंच हत्याकांड के बाद ऐक्शन

क्या कहा था भैया जी जोशी ने

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता भैया जी जोशी ने एक कार्यक्रम में अपनी राय रखते हुए कहा कि मुंबई की अपनी कोई भाषा नहीं है। यहां पर कई भाषाएं हैं। अलग-अलग क्षेत्रों की अलग- अलग भाषाएं हैं। जैसे आप घाटकोपर जाते हैं तो वहां की भाषा गुजराती है। गिरगांव में हिंदी बोलने वाले कम और मराठी बोलने वाले ज्यादा होंगे। इसलिए मेरा मानना है कि मुंबई आने वाले को मराठी आना जरूरी नहीं है और न ही उसे मराठी सीखने की जरूरत हैं।

भैया जी जोशी की इस बात पर भड़कते हुए विपक्षी नेता संजय राउत ने इसे देशद्रोह बताया। उन्होंने कहा कि मराठी हमारी राज्य भाषा है और इस तरह के बयान देशद्रोह के समान हैं। राउत ने सीएम फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार पर जोशी के बयान की निंदा करने और इस मामले पर राज्य विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने की चुनौती दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।