नीलेश कुमार कुलकर्णी द्वारा लिखित पुस्तक ‘संसद ते सेंट्रा विस्टा’ (संसद से सेंट्रल विस्टा तक) के विमोचन के दौरान राउत ने कहा, ‘शरद पवार हमारे विरोधी नहीं हैं। वह कभी हमारे दुश्मन नहीं रहे। वह हमारे मार्गदर्शक और हमारे नेता हैं। वह हमारे महादजी शिंदे हैं।’
एक कार्यक्रम में राउत ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार की तुलना मराठा सेनापति महादजी शिंदे से कर दी जिन्होंने 18वीं सदी में दिल्ली पर फतह हासिल की थी।
मुंबई में शिवसेना सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया है कि भाजपा के सदस्य न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक को लूटने में शामिल थे। उन्होंने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह 122 करोड़ रुपये के फंड के...
संजय राउत ने दिल्ली और हरियाणा के इलेक्शन रिजल्ट में 5,8 और 48 वाला संयोग खोजते हुए सवाल उठाया है। संजय राउत ने एक्स पर लिखा, ''हरियाणा में वोटिंग। 5 तारीख को गिनती 8 तारीख को भाजपा को सीट आई 48। दिल्ली में भी वोटिंग- 5 तारीख को गिनती 8 तारीख को भाजपा को सीट आई वही 48। गजब संयोग है!'
अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सामंजस्य दिखाया होता तो आज भाजपा जीत नहीं पाती। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर यह टिप्पणी संजय राउत ने की। शिवसेना-यूबीटी नेता ने कहाकि गठबंधन में अहंकार नहीं होना चाहिए।
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि अन्ना हजारे केजरीवाल की हार से खुश हैं, लेकिन उन्होंने केंद्र सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुप्पी साधी है। राउत ने हजारे की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए...
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा है कि अन्ना हजारे अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सवाल उठा रहे हैं लेकिन आखिर वह मोदी सरकार के भ्रष्टाचार पर कभी क्यों नहीं बोले।
संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री की आखिरी इच्छा रही होगी कि मेरे कार्यकाल में एक बार दिल्ली में भी जीत मिल जाए। संजय राउत ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिलकर लड़ना चाहिए था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और AAP ने चुनाव लड़ा, लेकिन अलग-अलग थे।
ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि भाजपा रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है।
राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह के निर्देशों पर काम कर रही है।