Scindia close aide called Congress MLA Arif Masood a Pakistani agent and thief MP: सिंधिया के करीबी ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को कहा पाकिस्तानी एजेंट और चोर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Scindia close aide called Congress MLA Arif Masood a Pakistani agent and thief

MP: सिंधिया के करीबी ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को कहा पाकिस्तानी एजेंट और चोर

इस तरह का विवादित बयान देने वाला शख्स केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का करीबी बताया जा रहा है। बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णा घाड़गे ने मसूद को चोर भी कहा है।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भोपालTue, 29 April 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
MP: सिंधिया के करीबी ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को कहा पाकिस्तानी एजेंट और चोर

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर में आक्रोश का माहौल है। इस आक्रोश के बीच मध्य प्रदेश से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को पाकिस्तानी एजेंट कहने का मामला सामने आया है। इस तरह का विवादित बयान देने वाला शख्स केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का करीबी बताया जा रहा है। बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णा घाड़गे ने मसूद को चोर भी कहा है।

भोपाल के जहांगीराबाद चौराहे पर हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णा घाड़गे भी मौजूद थे। उन्होंने पहलगाम हमले पर बोलते हुए कहा कि ये विषय पाकिस्तान का नहीं हैं। उस पाकिस्तान के एजेंट इसी चौराहे पर खड़े होकर सुन रहे हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं अब तुम भोपाल में हंगामा कर के दिखाओ। आरिफ मसूद चोर और उसके अनुयायियों को जो हमारे धर्म का विरोध करेंगे उन कुत्तों को छोड़ेंगे नहीं, यहीं पर मारेंगे।

ये भी पढ़ें:आधार, पैन या राशन नहीं; दिल्ली में अवैध नागरिकों को दिखाने होंगे ये दस्तावेज
ये भी पढ़ें:कांग्रेस फ्यूज बल्ब है, संविधान बचाओ रैली...; जयपुर में बरसे छत्तीसगढ़ के CM
ये भी पढ़ें:बॉयफ्रेंड के लिए महिला फरियादी को थाना लाकर पीटा; लेडी कॉन्स्टेबल हुई सस्पेंड

विवादित बयान सामने आया तो मसूद के समर्थकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। इस घटना से पहले भी एक वाकया सामने आया था। सचिन सूर्यवंशी नामके एक शख्स ने फेसबुक पर आरिफ मसूद के लिए विवादित बयान दिया था। उसने मसूद को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट भी लिखी थी।

क्या भोपाल पुलिस कमिश्नर इस विषय पर आरिफ मसूद की सुरक्षा पर “Threat Perception” का आंकलन कर उनकी सुरक्षा बढ़ायेंगे? बढ़ाना चाहिए। एमपी बीजेपी सचिन सूर्यवंशी पर क़ानूनी कार्यवाही करेंगे? करना चाहिए। इस पोस्ट के साथ दिग्विजय सिंह ने सचिन सूर्यवंशी के पोस्ट के स्क्रीन शॉट वाली पोस्ट को रीट्वीट भी किया था।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|