Baby Names: बेटी में चाहते हैं सुनीता विलियम्स जैसे गुण, तो पसंद करें बेबी नेम लिस्ट में से एक नाम
- Sunita Williams Inspired Baby Girl Names: अगर आप भी सुनीता विलियम्स की तरह बेटी में धैर्य और अटूट दृढ़ संकल्प के साथ सपनों को हकीकत में बदलने का साहस जैसे गुण देखना चाहते हैं तो उसे इस यूनिक बेबी नेम लिस्ट में से कोई एक प्यारा सा नाम पसंद करके दे सकते हैं।

Baby Names With Meaning: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 286 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 19 मार्च को पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए हैं। पूरी दुनिया सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रही थी। सुनीता विलियम्स के धरती पर लौटने पर पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने सुनीता विलियम्स के लिए लिखा है 'आपका स्वागत है क्रू-9, धरती ने आपको याद किया। यह उनके धैर्य, साहस और मानवीय भावना की परीक्षा रही। सुनीता विलियम्स और क्रू-9 के अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का वास्तव में क्या मतलब है। अज्ञात के सामने उनका अटूट दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा। अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखना'। अगर आप भी अपनी बेटी में धैर्य और अटूट दृढ़ संकल्प के साथ सपनों को हकीकत में बदलने का साहस जैसे गुण देखना चाहते हैं तो उसे इस यूनिक बेबी नेम लिस्ट में से कोई एक प्यारा सा नाम पसंद करके दे सकते हैं। इस बेबी नेम लिस्ट में शामिल हर नाम बेहद खूबसूरत और अलग है।
सुनीता विलियम्स जैसे गुण बेटी में देखने के लिए रखें ये नाम
चरिता- इस नाम का अर्थ होता है ऐसा व्यक्तित्व जो हमेशा खुश रहता हो।
ईजाया- इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसे दूसरों के लिए त्याग करना आता हो
शौरी- शौर्य से निकले इस नाम का अर्थ अभूतपूर्व साहस और निडरता होता है।
विरुषा- साहसी और बहादुर
अयुमु- अयुमु नाम का मतलब होता है जिसके पास एक सपना या नजरिया हो।
रूवी- साहसी
धौर्या- साहस
युहाना- बहादुर, सुंदर
हयल-हयल नाम का मीनिंग होता है सपने का फल मिलना, दर्शन और आकांक्षाएं।
अनानिका- साहसी और निडर
रितिजा- मासूम, साहसी, बुद्धिमान और सुंदर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।