Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थAyurveda Top 5 common mistakes people might be making unknowingly while fasting

Fasting Tips: व्रत रखते समय अनजाने में लोग करते हैं ये गलतियां, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें ये जरूरी बातें

  • व्रत रखना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन इस दौरान खाने पीने की कुछ गलतियां भारी पड़ सकती हैं। यहां आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें व्रत के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 31 July 2024 12:00 PM
share Share

व्रत रखना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि व्रत रखने से स्वभाव में बदलाव आता है और पाचन भी सुधर सकता है। हालांकि, व्रत रखते समय कुछ लोग खाने-पीने से जुड़ी गलतियों को कर देते हैं। जिसकी वजह से ओवरऑल सेहत को नुकसान होता है। इससे बचने के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट दीक्षा भावसार ने कुछ जरूर बातें बताई हैं। आप भी जानिए-

1) डेयरी को फलों के साथ मिलाना

व्रत के दौरान ज्यादातर लोगों को दही के साथ मिल्क शेक या फल खाना पसंद होता है। लेकिन वास्तव में यह आपकी आंत को नुकसान पहुंचा सकता है। डेयरी उत्पादों में फैट और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो फलों की तुलना में ज्यादा धीरे-धीरे पचते हैं। फलों में मौजूद एसिड और एंजाइम कैसिइन जैसे दूध प्रोटीन के पाचन में बाधा डाल सकते हैं। इससे फलों के पाचन में देरी हो सकती है और आंत में दिक्कत हो सकती है, जिससे गैस और आंत का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसके बजाय 2 घंटे के गैप पर डेयरी और फल लें।

2) सूर्यास्त के बाद फलों को खाना

आयुर्वेद के अनुसार, सूर्यास्त के बाद कच्चे खाने की चीजों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि इन्हें पचाना कठिन होता है। कच्चे खाद्य पदार्थ जैसे सलाद, बिना पकी सब्जियां और फलों को बहुत ज्यादा पाचन एनर्जी की जरूरत होती है और रात में इनका सेवन करने से सूजन, अपच और गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे में एक्सपर्ट कहती हैं कि दिन के समय जब मेटाबॉलिज्म हाई हो यानी12 से 4 बजे के बीच फल/सलाद लें।

3) तले-भुने खाने की चीजों से बचें

व्रत के दौरान बहुत तली-भुनी खाने की चीजों जैसे चिप्स, पूड़ी आदि से बचना चाहिए क्योंकि इनमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है। बहुत ज्यादा तले हुए खाद्य पदार्थों से वजन बढ़ सकता है और ये हार्ट हेल्थ के लिए खतरा बढ़ा सकते हैं। इसके बजाय अपने खाने में फैट की मात्रा कम करने के लिए पके हुए या भुने हुए खाने को चुनें।

4) ज्यादा चीनी वाली चीजों को खाना

व्रत के दौरान ज्यादा चीनी के सेवन से अनहेल्दी वजन बढ़ सकता है, इंसुलिन प्रतिरोध हो सकता है और यहां तक ​​कि दांतों में जल्दी सड़न हो सकती है। इसके बजाय प्राकृतिक चीनी वाली खाने की चीजों को खाएं। कम मात्रा में गुड़, शहद खाना भी ठीक है।

5) बार-बार खाना

व्रत के समय ऐसा हो सकता है कि आप अपनी भूख के बारे में ज्यादा-सचेत हों और प्यास को भूख समझ लें और बार-बार खा लें। इसके बजाय लालसा को दूर रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और दिन में दो-तीन बार हर्बल चाय पिएं।

 

ये भी पढ़े:व्रत में थकान और कमजोरी से बचने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स, तुरंत मिलेगी एनर्जी
ये भी पढ़े:सावन में सात्विक खाने वालों का मन रहता है शांत, फायदे जानकार रखेंगे व्रत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें