सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले वायरल हो रहे हैं ब्राइडल लहंगे में उनके ये लुक, देखिए फोटोज
- Sonakshi Sinha Bridal Look Photos: सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, उनकी शादी से पहले उनके कुछ लुक्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह दुल्हन की तरह दिखाई दे रही हैं। देखिए क्या है उनके लुक में खास-

सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। इससे पहले उनकी शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच सोनाक्षी की कुछ फोटोज ट्रेंड कर रही हैं, जिनमें वह दुल्हन की तरह सजी-धजी दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के अलावा अपने फैशन स्टाइल के लिए भी चर्चा में रहती हैं। उनके लुक्स बेहद खूबसूरत होते हैं। यहां एक्ट्रेस के कुछ ब्राइडल लुक हैं, देखिए क्या है इनमें खास-

सोनाक्षी सिन्हा का ये लुक काफी ज्यादा खूबसरत है। इसमें उन्होंने गोल्डन रंग का लहंगा पहना हुआ है। इस लहंगे पर बेहद खूबसूरत हैवी एम्ब्रॉइड्री है। एक्ट्रेस ने इस लुक के लिए दुपट्टे को सिर पर ढका हुआ है। इस दुपट्टे पर हरे रंग के मोती लगे हुए हैं। लुक को इंहेंस करने के लिए गोल्ड बेस पर रंग बिरंगे मोती लगी जूलरी को पहना हुआ है। फ्लॉलेस मेकअप और लाल बिंदी के साथ लुक बेहद सुंदर दिख रहा है।

लाल रंग के हैवी लहंगे को पहनी सोनाक्षी किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं। इस लहंगे पर उन्होंने मैचिंग कलर के दुपट्टे को कैरी किया है। ये ऑर्गेंजा में आता है। इस दुपट्टे पर गोल्डन रंग का हैवी वर्क किया है। लुक को पूरा करने के लिए फ्लॉलेस मेकअप किया है और न्यूड शेड की लिपस्टिक लगी है। इस तरह के लहंगे में ब्राइडल लुक चाहती हैं तो हैवी जूलरी और बिंदी को लगाएं। वहीं हेयरस्टाइल के लिए ब्राइडल बन को चुनें।

पाकिस्तानी ब्राइडल लुक पाने के लिए सोनाक्षी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक में एक्ट्रेस ने सफेद रंग की आउटफिट को पहना है। फुल स्लीव्स वाली इस ड्रेस के साथ उन्होंने सफेद रंग के ऑर्गंजा दुपट्टे को कैरी किया है। इस दुपट्टे पर गोल्डन रंग का वर्क है और दोनों तरफ किरण लगी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।