धुले हुए बर्तनों में दिखते हैं सफेद धब्बे तो सीख लें ये वाशिंग ट्रिक cleaning hacks how to clean white spot of soap on utensils after washing, लाइफस्टाइल - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़cleaning hacks how to clean white spot of soap on utensils after washing

धुले हुए बर्तनों में दिखते हैं सफेद धब्बे तो सीख लें ये वाशिंग ट्रिक

How to get rid of white residue in dishwasher: बर्तन धोने के बाद भी उस पर साबुन के सफेद धब्बे सूखे हुए दिखते हैं। तो ऐसे गंदे बर्तन में खाना भूलकर भी ना परोंसे और जान लें इन साबुन के धब्बों को हटाने का नुस्खा।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानFri, 16 May 2025 06:34 AM
share Share
Follow Us on
धुले हुए बर्तनों में दिखते हैं सफेद धब्बे तो सीख लें ये वाशिंग ट्रिक

धुले हुए बर्तनों पर सफेद रंग के धब्बे दिखना काफी सारे घरों की प्रॉब्लम है। दरअसल, जब भी स्टील के बर्तन धोए जाते हैं तो साबुन के धब्बे सफेद रंग के जम जाते हैं। जिनमे अगर खाना खा लिया तो ये हेल्थ के लिए हार्मफुल हो सकता है। क्योंकि ये साबुन के पार्टिकल होते हैं तो पानी सूखने के बाद जमे रह जाते हैं। खासतौर पर जिन मॉडर्न घरों में डिशवाशर होता है और उसमे बर्तन धोए जाते हैं, उनमे सबसे ज्यादा ऐसे सूखे धब्बे बने रहते हैं। ऐसे बर्तनों में खाना भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। लेकिन रसोई में रखें बर्तनों में सूखे साबुन के सफेद धब्बे दिखते हैं तो उन्हें हटाने के लिए ये तरीके जरूर जान लें।

लिक्विड सोप से धोएं

बर्तनों में साबुन के सफेद धब्बे रह जाते हैं तो सबसे अच्छा तरीका है कि लिक्विड सोप से धोएं। इस सोप से बर्तन धोने के बाद बर्तनों में साबुन के सफेद धब्बे नहीं पड़ते हैं और बर्तन चमकते हुए दिखते हैं।

स्क्रब से रगड़कर करें साफ

साबुन लगे बर्तनों को जब भी पानी से साफ करना हो तो एक बिना साबुन लगा साफ स्क्रबर हाथों में लेकर उससे बर्तनों को रगड़ते हुए पानी से धोना चाहिए। ऐसा करने से पानी सूखने के बाद साबुन के धब्बे नहीं रह जाते हैं।

ऑर्गेनिक तरीका अपनाएं

बर्तनों को साबुन से धोने के बजाय ऑर्गेनिक सोप तैयार कर लें। इसके लिए नींबू को पानी में उबालकर रख लें और इससे सारे बर्तनों को साफ करें। इससे बर्तन साफ भी होंगे और किसी तरह के साबुन के निशान भी नहीं पड़ेंगे।

विनेगर और पानी मिलाकर करें साफ

किसी बड़े बर्तन में पानी डालकर उसमे दो से तीन चम्मच विनेगर डाल दें। अब बर्तन को साबुन लगाने के बाद पानी से साफ करें और इस विनेगर वाले पानी में डालते जाएं। सबसे आखिर में सारे बर्तनों को निकालकर अलग रख लें। इससे बर्तनो में सफेद रंग के साबुन के धब्बे नहीं जमेंगे और सारे बर्तन जर्म्स और ओडोर फ्री भी हो जाएंगे। विनेगर की मदद से बर्तनों में जम रहा पीलापन भी नहीं रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।