Hindi Newsझारखंड न्यूज़seeing angry girlfriend jumping into river lover also jumped in jharkhand

प्रेमिका को देख आशिक ने भी नदी में लगा दी छलांग, दोनों को निकाल कर तय कर दी गई शादी

  • झारखंड के गढ़वा में एक मिस्ड कॉल के बाद लड़का और लड़की के बीच बातचीत शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों को प्यार हो गया। प्यार का परवान इस कदर चढ़ा कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

Devesh Mishra हिन्दुस्तानMon, 30 Sep 2024 03:11 AM
share Share

झारखंड के गढ़वा में एक मिस्ड कॉल के बाद लड़का और लड़की के बीच बातचीत शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों को प्यार हो गया। प्यार का परवान इस कदर चढ़ा कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। वो तीन सालों तक साथ रहे। उसके बाद लड़की शादी का दबाव बनाने लगी। यह देख लड़का लड़की से दूरी बनाना शुरू कर दिया।

प्रेमिका को नदी में कूदता देख आशिक ने भी लगा दी छलांग

रविवार को लड़की ने कनहर नदी में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। लड़की के कनहर नदी में कूदता देख लड़का भी कूद गया। बाद में स्थानीय लोगों के सूझबूझ से दोनों को बचा लिया गया। घटना के संबंध में लड़की ने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। उसके बुलावे पर वह छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज महामाया मंदिर पहुंची। मंदिर में ही लड़की शादी का दबाव बनाने लगी। उसपर लड़का ने शादी से इनकार कर दिया। उसके बाद लड़की मंदिर से निकलकर कनहर नदी में कूद गई।

बाहर निकाल कर तय कर दी गई शादी

नदी में लड़की और लड़के के कूदने के बाद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। निकाले जाने के बाद दोनों को समझाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाना ले गई। वहां परिजनों को बुलाया गया। उसके बाद दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार हुए। उसके बाद मामला सुलझा लिया गया। लड़की छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज और लड़का झारखंड के रंका थाना क्षेत्र का है।

यह भी जानिए: छात्र ने पी फिनाइल, अस्पताल में भर्ती

लातेहार के एक प्रसिद्ध आवासीय विद्यालय के एक छात्र ने फिनाइल पी लिया। प्रबंधन ने तत्काल छात्र का प्राथमिक इलाज करवाने के बाद बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। छात्र ने ऐसा क्यों किया इस पर कई प्रकार के चर्चे हो रहे हैं। कुछ लोग इसे रैगिंग से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि विद्यालय प्रबंधन रैगिंग जैसी घटना से इनकार कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आवासीय विद्यालय प्रबंधन को सूचना मिली कि सातवीं क्लास के एक छात्र ने बाथरूम में रखे फिनायल को एक घूंट पी लिया है।

विद्यालय प्रबंधन को जैसे ही इसकी सूचना हुई, तो तत्काल विद्यालय के मेडिकल टीम के द्वारा उसकी प्राथमिक इलाज की गई। हालांकि बच्चों की स्थिति सामान्य ही बनी हुई थी, परंतु विद्यालय प्रबंधन ने छात्र को बेहतर इलाज के लिए विद्यालय के मेडिकल टीम के साथ लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। जहां सदर अस्पताल में छात्र का इलाज आरंभ किया गया। डॉ रुचिका ने कहा कि अभी छात्र की स्थिति सामान्य है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें