Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीSeminar on Gender Sensitivity Ignorance at St Xavier s College Highlights Gender Inequality Challenges

लैंगिक असमानता आज एक ज्वलंत समस्या

रांची के संत जेवियर्स कॉलेज में 'लिंग संवेदनशीलता पर अज्ञानता' पर गोष्ठी हुई। प्राचार्य डॉ एन लकड़ा ने लैंगिक असमानता को चुनौती बताया और कहा कि इसे समझना जरूरी है। उप प्राचार्य डॉ रोबर्ट कुजूर ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 19 Sep 2024 07:48 PM
share Share

रांची, वरीय संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज में गुरुवार को 'लिंग संवेदनशीलता पर अज्ञानता' विषय पर गोष्ठी हुई। प्राचार्य डॉ फादर एन लकड़ा एसजे ने कहा कि लैंगिक असमानता एक बड़ी चुनौती है। सभी लोगों ने लैंगिक असमानता देखी है। हमें समझना होगा कि लैंगिकता ईश्वर का वरदान है, जिसका हमें सम्मान करना चाहिए। इसका महत्व समझना चाहिए कि स्त्री और पुरुष कैसे एक समान हैं और किस तरह एक दूसरे के विपरीत हैं। इसके बाद ही हम समझ पाएंगे की समाज को कैसे जागरूक करें। उप प्राचार्य डॉ फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर एसजे ने कहा कि लैंगिक असमानता आज एक ज्वलंत समस्या है। ऐसपर युवाओं के बीच चर्चा होनी चाहिए। मनोविज्ञानी डॉ रोशन वी खन्नंदे ने भी विचार रखे।

क्विज, नुक्कड़ नाटक, संगीत और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो बीके सिन्हा, डीएसडब्ल्यू डॉ संजय सिन्हा, वीमेन सेल की डॉ भारती सिंह रायपत, डॉ मधुलिका मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें