Jharkhand Coal Workers Union Announces Strike Against Anti-Labor Policies on May 20 2025 मजदूर यूनियन ने एनके प्रबंधन को सौंपा हड़ताल का नोटिस, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Coal Workers Union Announces Strike Against Anti-Labor Policies on May 20 2025

मजदूर यूनियन ने एनके प्रबंधन को सौंपा हड़ताल का नोटिस

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने 20 मई 2025 को प्रस्तावित एक दिवसीय हड़ताल का नोटिस सौंपा है। यह हड़ताल केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि कोल इंडिया में...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 7 May 2025 07:49 PM
share Share
Follow Us on
मजदूर यूनियन ने एनके प्रबंधन को सौंपा हड़ताल का नोटिस

खलारी, निज प्रतिनिधि। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने एनके एरिया प्रबंधन को आगामी 20 मई 2025 को प्रस्तावित एक दिवसीय हड़ताल को लेकर नोटिस सौंपा है। यूनियन के पदाधिकारियों ने यह नोटिस एसओपी को दिया। एरिया सचिव रंथू उरांव ने बताया कि यह हड़ताल केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया में श्रम कानूनों को कमजोर करने और खदान विस्तार में एमडीओ प्रणाली लागू कर संगठित मजदूरों के हितों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन इस हड़ताल को पूरी तरह सफल बनाने में जुट गई है।

सभी कार्यकर्ता तैयारी में सक्रिय हैं। इस मौके पर एरिया अध्यक्ष जगरनाथ महतो, सचिव रंथू उरांव, बालमुकुंद पांडेय, ऋषिदेव प्रसाद समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।