Congress Meeting in Bundu for Success of Constitution Save Rally Amidst Constitutional Crisis संविधान बचाओ रैली की सफलता के लिए बुंडू में बैठक, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCongress Meeting in Bundu for Success of Constitution Save Rally Amidst Constitutional Crisis

संविधान बचाओ रैली की सफलता के लिए बुंडू में बैठक

रांची के पुराना विधानसभा मैदान में संविधान बचाओ रैली की सफलता के लिए बुंडू में कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने कहा कि देश में संविधान संकट में है और एनडीए सरकार इसे बदलने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 28 April 2025 10:45 PM
share Share
Follow Us on
संविधान बचाओ रैली की सफलता के लिए बुंडू में बैठक

बुंडू, संवाददाता। रांची के पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में आयोजित संविधान बचाओ रैली की सफलता के लिए फुलवार टोली, बुंडू स्थित सामुदायिक भवन में बुंडू प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें मंडल अध्यक्ष, पंचायत पदाधिकारी और सभी फ्रंटल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली के उद्देश्यों से अवगत कराते प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, रांची जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि देश में आज संविधान संकट में है। देश की एनडीए सरकार संविधान बदलने के लिए परेशान है। ऐसे में आज विकट परिस्थिति में कांग्रेस ही देश को बेहतर विकल्प दे सकती है। मौके पर मंडल प्रभारी विनोद कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मनोहर महतो, अनिल मंडल, जीतलाल महली, भीम मछुआ आदि ने अपने विचारों को रखा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।