Shiv Manda Puja Celebrated with Chhau Dance in Jharkhand मंडा पूजा व छऊ नृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत : राजीव, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsShiv Manda Puja Celebrated with Chhau Dance in Jharkhand

मंडा पूजा व छऊ नृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत : राजीव

शनिवार की रात, नावाडीह पंचायत के चोकड़बेड़ा गांव में शिव मंडा पूजा के अवसर पर छऊ नृत्य सह मेला का उद्घाटन जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने किया। मंडा पूजा झारखंड में लोक आस्था का एक महत्वपूर्ण...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 19 May 2025 01:15 AM
share Share
Follow Us on
मंडा पूजा व छऊ नृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत : राजीव

गोला, निज प्रतिनिधि। नावाडीह पंचायत के चोकड़बेड़ा गांव में शनिवार की रात शिव मंडा पूजा के अवसर पर आयोजित छऊ नृत्य सह मेला का जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद प्रतिनिधि का मंडा पूजा समिति के सदस्यों ने जोरदार ढंग को स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मंडा पूजा पूरे झारखंड में लोक आस्था का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसमें भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना की जाती है। यह पर्व आस्था और विश्वास का प्रतीक है, इसमें शिभक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए नंगे पांव आग के अंगारों पर चलकर शिवभक्ति का परिचय देते हैं।

जो अपने आप में अदभूत है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनसू बेदिया, दुलमी के सांसद प्रतिनिधि बिक्की कुमार महतो, सूरज वर्मा, करमचंद करमाली, बिहारी बेदिया, रातू बेदिया, सुकरराम बेदिया, नंदकिशोर बेदिया सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।