कब्ज की समस्या से कौन होता है सबसे ज्यादा पीड़ित, जानिए कब परेशानी होती है गंभीर
कब्ज एक कॉमन समस्या है, जिसमें मल त्याग में कठिनाई आती है। इस समस्या की वजह से पेट में ऐंठन और दर्द भी होता है। लेकिन हर किसी को ये समस्या परेशान नहीं करती है। यहां जानिए किन लोगों को होती है कब्ज और कब ये परेशानी होती है गंभीर।

भागदौड़ भरी जिंदगी में क्रोनिक कब्ज एक आम समस्या बन गई है। जिससे हर उम्र के लोग परेशान हैं। शुरुआत में लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय रहते इलाज न होने पर ये गंभीर हेल्थ का प्रॉब्लम कारण बन सकती है। इस आर्टिकल में जानिए कब्ज से कौन लोग होते हैं सबसे ज्यादा पीड़ित होते हैं और कब ये परेशानी गंभीर होती है।
क्या है कब्ज
कब्ज काफी आम समस्या है। डायट्री फाइबर, लिक्विड और व्यायाम की कमी से ये दिक्कत हो सकती है।ये मल त्यागने में होने वाली समस्या है। जिसमें आम तौर पर हफ्ते में तीन बार से कम मल त्यागना या मल त्यागने में मुश्किल होना शामिल है। जब तक आपको हर हफ्ते में कम से कम तीन बार मल त्याग होता है और आपको कब्ज के लक्षण जैसे कि तनाव, सूजन और बेचैनी नहीं होती है, तो आप इस समस्या से दूर हैं।
कब्ज से कौन होता हैं सबसे ज्यादा पीड़ित?
रिपोर्ट की मानें तो महिलाओं में कब्ज की समस्या पुरुषों की तुलना में दो से तीन गुना ज्यादा होती है। महिलाओं के शरीर में हॉर्मोनल उतार-चढ़ाव की वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा बूढ़े लोगों में ये दिक्कत होती है। जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है, उनका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और वह कम एक्टिव हो सकते हैं, जिससे कब्ज का खतरा बढ़ जाता है।
क्या होते हैं कब्ज के लक्षण
- हफ्ते में तीन से कम बार मल त्याग
- कठोर, सूखा या गांठदार मल
- मल त्यागते समय खिंचाव या दर्द
- ऐसा महसूस होना कि सारा मल नहीं निकला है
- पेट दर्द या ऐंठन
- पेट फूलना
कब परेशानी होती है गंभीर
अगर कब्ज के लक्षण तीन हफ्ते से ज्यादा समय तक बने रहते हैं और रोजाना के काम करने में मुश्किल होती है या फिर आपके मलाशय से खून आता है तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।