National Webinar on Technological and Pedagogical Advancements in India at Ramshobha College रामशोभा कॉलेज में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsNational Webinar on Technological and Pedagogical Advancements in India at Ramshobha College

रामशोभा कॉलेज में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन चुटुपालु में शनिवार को एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार का मुख्य विषय 'भारत में तकनीकी और शैक्षणिक नवाचार' था। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों ने ऑनलाइन...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sun, 18 May 2025 12:37 AM
share Share
Follow Us on
रामशोभा कॉलेज में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन चुटुपालु में शनिवार को राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य रुप से शीतल पजन शर्मा, अंग्रेजी पेडागोजी एक्सपर्ट केवीएस, देहरादून और डा शत्रुघ्न कुमार पांडेय, प्रोफेसर, संत कोलंबा कॉलेज, हजारीबाग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड के लोकगीत सहायक व्याख्याता रवि रंजन मिश्रा व प्रशिक्षुओं ने प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय बेविनार का मुख्य विषय रिसेंट इनोवेशन इन टेक्नोलॉजिकल और पीडोलॉजिकल एडवांसमेंट इन इंडिया रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ ज्योति वालिया ने कहा एनईपी 2020 ने हमारे शिक्षा क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत की है। जिसमें तकनीकी और शैक्षणिक प्रगति को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है।

हमने वर्चुअल और ऑगमेंटेड रियलिटी, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और 5जी प्रौद्योगिकी जैसी नवीनतम तकनीकों को अपनाया है, जो हमारे छात्रों को आकर्षक और प्रभावी तरीके से सीखने का अनुभव प्रदान कर रही है। हम भविष्य में भी नवीनतम तकनीकों और शैक्षणिक तरीकों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि हमारे छात्र विश्व स्तरीय शिक्षा प्राप्त कर सकें और देश के विकास में योगदान कर सकें। महाविद्यालय के आइक्यूएसी कोर्डिनेटर अभिषेक कुमार पांडेय ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। विषय विशेषज्ञ शीतल पंजन शर्मा ने उपरोक्त विषय पर अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किया। साथ ही पीपीटी के माध्यम से विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षा बारे में एवं अधिगम लेसन प्लान कैसे वर्गीकृत किया जाता है, नई शिक्षा नीति, पूर्व शिक्षा और वर्तमान शिक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया। विषय विशेषज्ञ डॉ शत्रुघ्न पांडेय ने विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। कहा कि नवाचार और तकनीकी शिक्षा पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया। दीक्षा पोर्टल, ब्लाक चेन, नवाचार की चुनौतियों, महत्व, औद्योगिक तकनीकी पर विस्तृत चर्चा किया। सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं ने भी कई प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का संचालन सहायक व्याख्याता सुनीति बाला चंद्रा ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक व्याख्याता शिवानी कुमारी, अनिल कुमार प्रजापति, संध्या खल्खो, मनोज कुमार, गणेश महतो, सौरभ कुमार यादव, चंदन कुमार, सुरेन्द्र कुमार आदि का योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन व्याखाता प्रज्ञा आदित्य ने दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।