Grand Rudra Mahayagna Ceremony Begins at Shivnagar Colony Bhurkunda with Sacred Water Procession महादेव के जयकारे से गूंजा रिवर साईड इलाका , Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsGrand Rudra Mahayagna Ceremony Begins at Shivnagar Colony Bhurkunda with Sacred Water Procession

महादेव के जयकारे से गूंजा रिवर साईड इलाका

भुरकुंडा के शिवनगर कॉलोनी में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का आयोजन हुआ। सोमवार को कलश जल यात्रा के साथ इसकी शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने भव्य जल यात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ों महिलाएं भगवान शिव का...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 28 April 2025 11:30 PM
share Share
Follow Us on
महादेव के जयकारे से गूंजा रिवर साईड इलाका

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवर साईड स्थित शिवनगर कॉलोनी में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का आयोजन हुआ है। सोमवार को इसका शुभारंभ भव्य कलश जल यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था यज्ञ स्थल से निकल कर दुंदुवा होते बुधबाजार, झा मेडिकल चौक, छठ मंदिर होते इमलीगाछ के रास्ते दामोदर तट पर पहुंचा, जहां यज्ञाचार्य कृष्णदेव दीक्षित ने देवताओं का आह्वान कर अनुष्ठान किया। इसके बाद कलशों में नद का पवित्र जल भरा गया। माथे पर आस्था का कलश सजाए सैकड़ों महिलाएं भगवान शिव का गुणगान करते हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान पूरा रिवर साईड इलाका महादेव के गगनभेदी जयकारे से गूंजायमान था। शाम को यहां कथावाचन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अयोध्या से आई सुश्री मनु शर्मा ने कथावाचन किया। कलश यात्रा में मुख्य यजमान शंभू ठाकुर, पिंकी देवी, सुरेश मेहता, कपूर देवी के अलावा समिति के अध्यक्ष अविनाश कुमार, सचिव शंभू ठाकुर, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, सदस्य रामजी ठाकुर, ईश्वरी पासवान, धीरेन बक्शी, राजकुमार सिंह, रंजीत मालाकार, रिंकू सिंह, तरुण मुखर्जी, बबलू राम, रामाशीष पासवा,न नरेंद्र पंडित, बासुकीनाथ, सूरज कुमार, आकाश पासवान, रितेश करमाली, कौशल किशोर सिंह, पिंकू लाल, किरण सिंह, रश्मि, वीणा देवी, उषा देवी, कलावती देवी, समरीता देवी, रीता देवी, पार्वती देवी, शकुंतला देवी आदि शामिल थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।