Congress Meeting in Ramgarh New Committee Formed and Future Protests Planned कांग्रेस रामगढ़ प्रखंड कमेटी का विस्तार, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCongress Meeting in Ramgarh New Committee Formed and Future Protests Planned

कांग्रेस रामगढ़ प्रखंड कमेटी का विस्तार

झारखंड कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रामगढ़ प्रखंड में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता दिगंबर प्रसाद गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि धर्मराज राम ने प्रखंड कमेटी के गठन पर चर्चा की और नए पदाधिकारियों को नियुक्ति...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 19 May 2025 01:05 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस रामगढ़ प्रखंड कमेटी का विस्तार

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मुंडा ढ़ाबा में कांग्रेस रामगढ़ प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद गुप्ता ने की। बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव सह पर्यवेक्षक धर्मराज राम शामिल हुए। इस दौरान प्रखंड कमेटी गठन को लेकर प्रस्ताव रखा गया। इसके तहत एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, नौ महासचिव बनाने पर सहमति बनी। इसके तहत उपाध्यक्ष कादिर अंसारी, अजय करमाली, महासचिव खेमन महतो, संजय कुमार, छोटेलाल कुमार, रोबिन मुंडा, मोहसीम अंसारी, निर्मल मुंडा, धर्मवीर दास चुने गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को धर्मराज राम ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही पार्टी हित में मजबूती से जुटने का आह्वान किया गया।

आगामी 26 मई को सरना कोड लागू करने की मांग को लेकर आयोजित राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।