Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़लोहरदगाTree Falls on School in Lohardaga Authorities Remain Unresponsive

चार दिन से स्कूल भवन पर गिरा हुआ है पेड़, प्रशासन ने नही ली सुध

लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के बड़की चांपी स्थित सरकारी विद्यालय पर चार दिन पूर्व गिरा पेड़ अब तक नहीं हटाया गया है। इससे विद्यालय की गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं और ग्रामीणों को भी समस्या का सामना...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाWed, 18 Sep 2024 06:09 PM
share Share

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कुडू थाना क्षेत्र के बड़की चांपी स्थित सरकारी विद्यालय पर चार दिन पूर्व गिरा पेड़ बुधवार को चौथे दिन भी नहीं हटाया गया है। ऐसी स्थिति में ही विद्यालय संचालित हो रहा है। प्रखण्ड प्रशासन पूरी तरह असंवेदनशील बना हुआ है। पेड़ गिरे होने सेग्रामीणों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेड़ गिरे होने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अंचलाधिकारी को भी दी गई है। पेड़ गिरे होने की वजह से कुंदगड़ी गांव तक आवागमन पूरी तरह बाधित है। 15 सितंबर रात्रि मे कुडू के बड़की चांपी में एक विशाल फ़ुटकल का पेड़ प्राथमिक विद्यालय के उपर गिर गया, जिससे कुन्दगढ़ी गांव का मुख्य रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया है। पेड़ गिरने से बिजली तार भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में बिरसी उरांव के घर को घर भी आंशिक रूप से क्षति हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें