चंदवा का पारा चढ़ा, भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल
चंदवा में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। पानी की किल्लत है और...

चंदवा,प्रतिनिधि। भीषण गर्मी से लोगों के आम-जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। मंगलवार को चंदवा का अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जबकि लोगों को गर्मी का अहसास 40 डिग्री तापमान से ज्यादा लगा। सुबह आठ बजे के बाद से ही लोगों का घर से बाहर निकलना दुभर होने लगा है। दोपहर के वक्त शहर की सड़कों पर लोगों का आवागमन भी बहुत कम देखा जाने लगा है। आवश्यक कार्य हेतु ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले चार-पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है, गर्मी बढ़ते ही शीतल पेय की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
लोग गन्ने का जूस,आम का जूस, नींबू पानी, आइसक्रीम आदि की बिक्री बढ़ गयी है। दूसरी ओर इस भीषण गर्मी में पीने के पानी की किल्लत हो गई है। अधिकतर कुएं सूख गये हैं। चापानल और जलमीनार की भी यही स्थिति है। ग्रामीण इलाकों में लोग नदी नालों के पानी पर निर्भर हैं, उन्हें दूर दराज से पीने का पानी लाना पड़ रहा है वहीं बात करे स्वास्थ्य कि तो इन दिनों लू कि चपेट में आने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लू लगने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों ने लोगों से दोपहर में घरों से बेवजह न निकलने कि सलाह दी है। उधर शहर के कई स्थानो में राहगीरों के लिए विभिन्न सामजिक संगठनों ने शीतल प्याऊं की व्यवस्था की है जिससे लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।