Lok Sabha Speaker Om Birla to Visit Jamshedpur for Platinum Jubilee Ceremony लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 25 को आएंगे जमशेदपुर, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsLok Sabha Speaker Om Birla to Visit Jamshedpur for Platinum Jubilee Ceremony

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 25 को आएंगे जमशेदपुर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 25 मई को जमशेदपुर आएंगे। वे सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की प्लेटिनम जुबिली समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। समारोह लोयोला स्कूल के फेसी ऑडिटोरियम में होगा, जहां कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 18 May 2025 06:06 PM
share Share
Follow Us on
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 25 को आएंगे जमशेदपुर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 25 मई, रविवार को पहली बार जमशेदपुर आएंगे। वे सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की प्लेटिनम जुबिली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। समारोह का आयोजन लोयोला स्कूल के फेसी ऑडिटोरियम में किया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सांसद विद्युत वरण महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह जानकारी चैंबर के मानद महासचिव मानव केडिया ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह में अन्य केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति की भी संभावना है।

चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि यह चैंबर के निबंधन का 75वां वर्ष है और वर्तमान में इसके लगभग ढाई हजार सदस्य हैं, जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से दो लाख से अधिक लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के लिए यह गर्व की बात है कि पहली बार कोई लोकसभा अध्यक्ष यहां पधारेंगे और इस मिनी भारत की विविध संस्कृति को करीब से जानेंगे। चैंबर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी और सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने बताया कि प्लेटिनम जुबिली वर्ष के तहत कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन चैंबर भवन सहित शहर के विभिन्न स्थलों पर भी किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।