Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़husband and wife were murdered in house son saved his life by hiding in jamshedpur

झारखंड में घर में घुस कर पति-पत्नी की हत्या, अंधेरे में छिपकर बेटे ने बचाई जान

  • मृतक के पुत्र से मिली जानकारी के अनुसार, बिजार के सोमा सिंह मुंडा अपनी पत्नी सेजाडी देवी और पुत्र सानिका मुंडा शुक्रवार की शाम 7.30 बजे भोजन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पांच अज्ञात नकाबपोश अपराधी घर में घुसे।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 15 Sep 2024 06:39 AM
share Share

जमशेदपुर के सरायकेला-खरसावां के कुचाई के बिजार गांव में पांच नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुसकर पति को गोली मार दी और पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। बेटे ने छिपकर अपनी जान बचाई। घटना शुक्रवार शाम 7.30 बजे की है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस को शनिवार को सूचना मिली। घटना के बीस घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के पुत्र से मिली जानकारी के अनुसार, बिजार के सोमा सिंह मुंडा अपनी पत्नी सेजाडी देवी और पुत्र सानिका मुंडा शुक्रवार की शाम 7.30 बजे भोजन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पांच अज्ञात नकाबपोश अपराधी घर में घुसे। अपराधियों ने सबसे पहले घर के बरामदे में जल रहे बिजली बल्ब को तोड़ दिया। पेशे से राजमिस्त्री सोमा के पूछने पर उन्होंने गोली मार कर हत्या कर दी। अपराधियों ने सेजाडी पर गोली चलाई पर गोली नहीं चली। सेजाडी भाग कर कमरे में चला गया तो अपराधियों ने घर में ही डंडे से पीट-पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

अंधेरे का लाभ उठाते हुए उनका पुत्र सानिका छुपकर अपनी जान बचाई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए।घटना के बाद सानिका ने इस घटना की जानकारी बुंडू में रहकर पढ़ाई कर रहे अपने बड़े भाई सुखलाल मुंडा (19) को दी। साथ गांव के अन्य लोगों को सूचना दी गई। सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण देर रात कोई नहीं पहुंचा। शनिवार को सुबह मृतक का बड़ा बेटा सुखलाल गांव पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। रूगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। लगभग बीस घंटे बाद कुचाई थाना प्रभारी , खरसावां थाना, आमदा ओपी प्रभारी एंव दरभंगा ओपी प्रभारी सहित पुलिस के जवान घटनास्थल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता की किसी से नहीं थी दुश्मनी: सानिका

मृतक पुत्र सानिका मुंडा ने कहा कि मेरे पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मां भी मजदूरी करती थी। अज्ञात अपराधियों की संख्या पांच थी। सभी चेहरे पर रुमाल बंधे रखा था।

कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने बताया, कुचाई के बिजार गांव में शुक्रवार को देर शाम चार से पांच की संख्या नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने सोमा सिंह मुंडा को गोली मार कर हत्या कर दी। साथ ही उनकी पत्नी सेजाडी देवी को भी पीट-पीटकर मार दिया। इस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच चल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें