Tragic Suicide of Young Man After Domestic Dispute in Ramapur कलह के बाद पत्नी मायके गई, पति ने दे दी जान, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsTragic Suicide of Young Man After Domestic Dispute in Ramapur

कलह के बाद पत्नी मायके गई, पति ने दे दी जान

रामपुर पंचायत के राजदेव यादव (26 वर्ष) ने पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दो साल पहले शादी के बाद से राजदेव शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। पत्नी के मायके जाने से दुखी...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 16 May 2025 07:41 PM
share Share
Follow Us on
कलह के बाद पत्नी मायके गई, पति ने दे दी जान

चौपारण, प्रतिनिधि। रामपुर पंचायत के एक युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजदेव यादव (26 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी शादी दो वर्ष पहले सेलहारा खुर्द में हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार, राजदेव अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। बीते पांच दिन पूर्व भी पति पत्नी की बीच झगड़ा हुआ। पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। पत्नी के चले जाने से आहत राजदेव ने बीती रात जहर खा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दुखद घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की पत्नी और उनके एक मासूम बेटे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इधर शुक्रवार को मृतक का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।