Spiritual Gathering of Brahma Vidya Vihangam Yoga in Barhi ब्रह्म विद्या विहंगम योग सत्संग गोष्ठी का आयोजन, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsSpiritual Gathering of Brahma Vidya Vihangam Yoga in Barhi

ब्रह्म विद्या विहंगम योग सत्संग गोष्ठी का आयोजन

बरही में ब्रह्म विद्या विहंगम योग के श्रद्धालुओं की सत्संग गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में देवधारी प्रजापति और कृष्ण कुमार गुप्ता ने अध्यक्षता और संचालन किया। प्रवचन में बताया गया कि यह योग ईश्वर तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 28 April 2025 11:41 PM
share Share
Follow Us on
ब्रह्म विद्या विहंगम योग सत्संग गोष्ठी का आयोजन

बरही, प्रतिनिधि। ब्रह्म विद्या विहंगम योग के श्रद्धालुओं की सत्संग गोष्ठी शकुंतला पैलेस बरही के हजारीबाग रोड में हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता देवधारी प्रजापति और संचालन कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया। प्रवचनकर्ता राजेश कुमार और देवधारी प्रजापति ने कहा कि ब्रह्म विद्या विहंगम योग ईश्वर तक पहुंचने का सुगम और सरल मार्ग है। संसारी लोग सत्संग से ही सांसारिक विकारों से मुक्ति पा सकते हैं और ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति जान सकते हैं। सत्संग में ज्ञान गुदड़ी पाठ अनमोल राणा ने किया, स्वर्वेद पाठ कृष्ण कुमार गुप्ता, भजन ममता देवी और कैलाश प्रसाद केशरी ने गायन किया। मंगलगान, अमृतवाणी, वंदना, आरती और सामुहिक शांति पाठ के साथ सत्संग संपन्न हुआ। सत्संग गोष्ठी में कृष्ण कुमार गुप्ता, अनमोल राणा, राजेश कुमार,सत्येन्द्र सिंह, ममता देवी, पवन कुमार,आरती देवी, अनिता देवी, प्रमोद गुप्ता, समेत अनेक श्रद्धालु शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।