Four Talented Girls from Tati Jharia Selected for Hazaribagh District Cricket Team जिला क्रिकेट टीम में टाटीझरिया की चार लड़कियों का चयन, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsFour Talented Girls from Tati Jharia Selected for Hazaribagh District Cricket Team

जिला क्रिकेट टीम में टाटीझरिया की चार लड़कियों का चयन

हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन की डिस्ट्रिक्ट टीम में टाटीझरिया प्रखंड की चार प्रतिभाशाली लड़कियों का चयन हुआ है। ये लड़कियां आरजी क्रिकेट अकादमी से हैं और जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट गर्ल्स अंडर-15 टी20...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 28 April 2025 11:50 PM
share Share
Follow Us on
जिला क्रिकेट टीम में टाटीझरिया की चार लड़कियों का चयन

दारू, प्रतिनिधि। हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन की डिस्ट्रिक्ट टीम में टाटीझरिया प्रखंड की चार प्रतिभाशाली लड़कियों का चयन हुआ। चयन जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट गर्ल्स अंडर-15 टी20 टूर्नामेंट के लिए हुआ है। ये चारों लड़कियां आरजी क्रिकेट अकादमी से हैं और अपने खेल के प्रति समर्पण और मेहनत का प्रदर्शन कर रही हैं। टाटीझरिया निवासी पिंटू राम की पुत्री साक्षी कुमारी, कमल राम की पुत्री नंदिनी कुमारी और अमनारी निवासी प्रदीप महतो की दो पुत्रियां निशा कुमारी और मनीषा कुमारी का चयन हुआ है। आरजी क्रिकेट अकादमी के कोच गोपाल कुमार ने इन लड़कियों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना की है और उन्हें आगामी मैचों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।