Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहSariya Residents Threaten Protest Over Vande Bharat Express Stop

वंदे भारत का ठहराव नहीं होने पर आंदोलन की धमकी

सरिया के लोगों ने हज़ारीबाग़ रोड स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है। 15 करोड़ 60 लाख का सालाना राजस्व देने वाले इस स्टेशन को नजरअंदाज किया गया है। बैठक में सांसद...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 19 Sep 2024 07:31 PM
share Share

सरिया। सरिया के हज़ारीबाग़ रोड स्टेशन में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने से नाराज सरिया के लोगों ने आंदोलन करने की धमकी दी है। बताते चलें कि 15 सितंबर को तीन वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हुई है लेकिन 15 करोड़ 60 लाख का सालाना राजस्व देने वाले इस स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया गया जबकि इससे कम राजस्व दे रहे गोमो जंक्शन पर ठहराव दिया गया है। हज़ारीबाग़ रोड की इस उपेक्षा से यहां के लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोगों ने आंदोलन का मन बना लिया है। आंदोलन के पहले चरण में गुरुवार को जैन भवन में एक बैठक रखी गई जिसकी अध्यक्षता रविंद्र पांडेय व संचालन जिम्मी चौरसिया ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए तमाम लोगों ने इसके लिए वर्तमान सांसद सह मंत्री अन्नपूर्णा देवी को इसके लिए जिम्मेवार माना। कहा कि सरिया के लोगों ने भारी बहुमत से इनको जिताने का काम किया लेकिन इन्हें केवल कोडरमा की चिंता रहती है जिससे स्थानिय लोगों को पीड़ा होती है। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि अगर 15 दिनों के अंदर इसके ठहराव पर कोई परिणाम नहीं आता है तो लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

आज की बैठक में सुबोध कुमार, संजय गुप्ता, हुतेश्वर मंडल, अजित बर्णवाल, सुमित गुप्ता, गौरव गुप्ता, अरविंद पांडेय, रविकांत गुप्ता, ग़म्भीर कुमार, मनीष मंडल, रोहित मंडल, देवाशीष बादल, आसिफ अंसारी, मानस गुप्ता, अमित कुमार, राजेश चौरसिया शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें