झारखण्डधाम में श्रद्धालुओं को मौलिक सुविधाएं मयस्सर नहीं- मनोज
झारखंडधाम में श्रद्धालुओं के लिए मौलिक सुविधाओं का अभाव है। कांग्रेस नेता मनोज कुमार राय ने कहा कि 2019 के बाद से सांसद ने क्षेत्र के विकास के लिए कोई गंभीर पहल नहीं की है। उन्होंने पर्यटन मंत्री से...

झारखण्डधाम में श्रद्धालुओं को मौलिक सुविधाएं मयस्सर नहीं- मनोज झारखंडधाम, प्रतिनिधि। झारखंडधाम का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है। सांसद 2019 के बाद झारखंडधाम क्या जमुआ और देवरी के विकास के लिए कभी कोई गंभीर पहल नहीं की है। उक्त बाते गुरुवार को झारखंडधाम में देवरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कही। उन्होंने बताया कि सूबे के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल झारखंड धाम में श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाओं का घोर अभाव है। वे अपनी शादी की 22वीं सालगिरह के मौके पर पूजा अर्चना करने यहां आए थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि झारखण्डधाम विकास से कोसों दूर है।
झारखंडधाम में विकास के लिए पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिलकर बात करेंगे। कहा कि कोडरमा लोकसभा में भाजपा का सांसद और केंद्रीय मंत्री भी है। जमुआ विधानसभा में भाजपा का विधायक है। इस क्षेत्र में प्रमुख तीर्थ स्थल झारखंडधाम पड़ता है जिसके विकास के लिए केंद्रीय गृहमंत्री ने 285 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की थी। इतना दिन गुजर जाने के बाद भी धरातल पर कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है। चुनावी समय में जनता को आकर्षित करने के लिए बड़े-बड़े दावे करते हैं चुनाव के बाद यह दावा कहीं दिखाई नहीं देता है। इसी जिला के खेल एवं पर्यटन मंत्री से मिलकर झारखंड धाम का विकास किया जाएगा। यहां महत्वपूर्ण है कि महिलाओं का वस्त्र बदलने के लिए चेंजर निर्माण, चारों ओर स्ट्रीट लाइट जो एकदम महत्वपूर्ण बच्चों के लिए छोटे चाइल्ड पार्क यहां विकास होने से क्षेत्र के बेरोजगारी दूर होगी। कहा कि हजारों किसान सब्जी उगाकर अच्छा बिजनेस कर रहे हैं। कृषि के विकास से क्षेत्र की और उन्नति हो सकती है। 15grd 151 मनोज कुमार राय कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।