1650 Bicycles for 8th Grade Students Left Unused in Sariya Block सरिया: 8वीं के छात्रों को दी जानेवाली 1650 साइकिल छह माह से फांक रही धूल, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih News1650 Bicycles for 8th Grade Students Left Unused in Sariya Block

सरिया: 8वीं के छात्रों को दी जानेवाली 1650 साइकिल छह माह से फांक रही धूल

स्कूल के कई वर्गों की पढ़ाई बाधित इसके वितरण के प्रति कोई रुचि नहीं दिखाना आधिकारिक लापरवाही है। ये सारी साइकिलें राज्य सरकार की उन्नति की पहिया योजन

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 28 April 2025 05:09 PM
share Share
Follow Us on
सरिया: 8वीं के छात्रों को दी जानेवाली 1650 साइकिल छह माह से फांक रही धूल

सरिया, प्रतिनिधि। आठवीं क्लास के छात्रों को दी जाने वाली 1650 साइकिल बीते छह माह से धूल फांक रही है। इसके वितरण के प्रति कोई रुचि नहीं दिखाना आधिकारिक लापरवाही है। ये सारी साइकिलें राज्य सरकार की उन्नति की पहिया योजना के तहत 2024/ 25 के छात्रों के बीच वितरण होना था ताकि दूर से आने वाले छात्रों की पढ़ाई में दूरी बाधित नही बने लेकिन सरिया प्रखण्ड के कई स्कूलों के लिए आवंटित ये साधन तो अलग ही कहानी लिखने को तैयार है। दरअसल राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना उन्नति का पहिया के तहत सरिया प्रखण्ड के 8वी के छात्रों के लिए 1650 साइकिल का आवंटन हुआ है छह माह होने तक भी इसका वितरण नहीं हुआ है। 1650 साईकिल में केलाटांड़ उत्क्रमित प्लस टू स्कूल में 847 साइकिल पड़ी है जिसे स्कूल के बरामदे, वर्ग 01, 02 व 03 के कमरे एवं मैदान परिसर की शोभा बढ़ा रहे हैं। स्कूल के प्रिंसिपल विभाकर कुमार ने बताया कि इतनी भारी संख्या में साइकिल रखने की वजह से वर्ग 01 से तीन की पढ़ाई बाधित हो रही है। इस भारी गर्मी में बरामदा में रखे जाने से स्कूली छात्र भी परेशान हैं। ये साइकिलें 2024/ 25 के छात्रों के लिए आवंटित हुई है।

नगर केशवारी स्कूल में 700 से अधिक साइकिल

नगरकेश्वरी हाईस्कूल में भी 700 से अधिक साइकिल मैदान परिसर में सजधज कर तैयार है। इस पर सवार करने वाले भी इंतजार में हैं। स्कूल के प्रिंसिपल चंदन कुमार ने बताया कि संबंधित विभाग को पूर्ण जानकारी है। इसमें हमलोग क्या कर सकते हैं।

चोरी के डर से सहमे हैं स्कूल के प्रिंसिपल

दोनों स्कूलों के प्रिंसिपल को सबसे अधिक यही भय है कि कहीं दो चार साईकिल चोरों ने टपा लिया तो उन्हें भारी समस्या हो सकती है।

क्यों नहीं हो रहा वितरण

साइकिल का वितरण भी नहीं होना विभागीय कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। आखिरकार लापरवाही क्यों की जा रही है। क्या साइकिल में जंग लग जाएगी, तब लोगों की नींद टूटेगी या सरकारी राजस्व को बर्बाद करने पर तुले हैं कल्याण पदाधिकारी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।