Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गोड्डाRSS Meeting in Mahagama Focuses on Assembly Elections and Volunteer Roles

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की बैठक

महागामा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें विधानसभा चुनाव में स्वयंसेवकों की भूमिका पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता बिगेन्द्र कुमार ने चुनावी चुनौती का सामना करने के लिए मौलिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाMon, 16 Sep 2024 07:49 PM
share Share

महागामा,एक संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला शारीरिक प्रमुख एवं विधानसभा पालक शुभेन्दु शेखर की अद्यक्षता में महागामा स्थित शिवसागर गार्डन नहर चौक पर हुआ। इस बैठक का विषय बिंदु आगामी विधानसभा चुनाव में स्वयंसेवकों की भूमिका थी। इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उनके जितने भी अनुसांगिक संगठन है इसके सभी कार्यकर्ता बंधु इस बैठक में उपस्थित थे। इस बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर देवघर विभाग के विभाग प्रचारक बिगेन्द्र कुमार थे। जिन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव हमारे लिए लोकसभा चुनाव से कहीं ज्यादा मुश्किल होता है और इस चुनावी समय में हम अपने मौलिक सिद्धांतों से बिना भटकते हुए, अपनी परिपाटी के अनुसार हम कार्य करेंगे। हर चुनावी वर्ष के दरमियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उनके अनुसांगिक संगठन के द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान में सभी कार्यकर्ता बंधु मिलकर अपने क्षेत्र मे शत प्रतिशत मतदान हो इसकी पूर्ण रूपेण तैयारी करते हैं ताकि हमारा वोट प्रतिशत बढ़े। बैठक में महागामा खंड की नवीन कार्यकारिणी की भी घोषणा हुई जिसमें खंड कार्यवाह ऋतिक कुमार सह खंड कार्यवाह रामेंद्र भारती, खंड शारीरिक प्रमुख प्रेम ठाकुर,सह शारीरिक प्रमुख अमरजीत कुमार और शिवम कुमार, खंड बौद्धिक प्रमुख दीपक कुमार सह बौद्धधिक प्रमुख आशू कुमार,सेवा प्रमुख नागेश्वर कुमार, सह सेवा प्रमुख कैलाश कुमार, महाविद्यालय प्रमुख कुणाल कुमार,सह महाविद्यालय प्रमुख शुभम कुमार, संपर्क प्रमुख रंजीत कुमार,सह संपर्क प्रमुख राजू कुमार,पर्यावरण प्रमुख सच्चिदानंद कुमार,गौ सेवा प्रमुख रोहित कुमार,कुटुंब प्रबोधन संतोष कुमार,सामाजिक सद्भाव सुबोध शर्मा इन सभी कार्यकर्ताओं को खंड कार्यकारिणी के नवीन पद पर लाया गया। जिससे कि संगठन कार्य में और विस्तार होगा। इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह शशि कुमार,सेवा प्रमुख निरंजन कुमार,जिला शारीरिक प्रमुख शुभेन्दु शेखर,खंड कार्यवाह रितिक कुमार,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक सुमित कुमार,जिला संयोजक सुमित मंडल,जिला मीडिया प्रभारी रौशन शुक्ला,नगर मंत्री मणि कुमार,भारतीय मजदूर संघ की संथाल परगना कोलयरी कर्मचारी संघ के प्रमुख अंगद उपाध्याय,कैलाश मिश्रा,बिरेन्द्र कुमार,स्वदेशी जागरण मंच के जिला विचार मंडल प्रमुख सुधांशु शेखर,सेवा भारती के सचिदानंद सिंह,संस्कार भारती के हेमकांत पंडित आदि कार्यकर्ता इस बैठक में उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें