Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमला43 Devotees Begin Pilgrimage to Ayodhya and Other Sacred Sites

सिसई से 43 राम भक्तों का जत्था अयोध्या रवाना

सिसई के कुदरा मोड़ से 43 राम भक्तों का जत्था सोमवार को अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थलों के लिए रवाना हुआ। यह तीर्थ यात्रा बनारस, चित्रकूट, प्रयाग राज और विंध्याचल होते हुए 21 सितंबर को सिसई लौटेगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाMon, 16 Sep 2024 08:39 PM
share Share

सिसई। सिसई के कुदरा मोड़ से प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के कुल 43 राम भक्तों का जत्था राम जन्मभूमि अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थल के लिए यात्रा पर सोमवार की दोपहर को बस से रवाना हुए। इस दौरान भक्तों ने बताया कि छह दिनी तीर्थ यात्रा के दौरान बनारस, अयोध्या, चित्रकूट, प्रयाग राज, विंध्याचल होते हुए 21 सितंबर को सिसई वापस लौटेंगे। तीर्थ यात्रा भक्तों की टोली में कृष्णा देवी, उषा देवी, यशोदा देवी, कलावती कुमारी, विनिता देवी, गुड़िया देवी, गंगोत्री देवी,सीता देवी,आभा देवी,सारो कुमारी,बसंती देवी,खुशबू सोनी,प्रमीला देवी, सोनम देवी, सीमा देवी, फुलो देवी, मीना देवी, राजमुनी देवी, अमित दुबे, अरुण बड़ाईक, मुरारी ताम्रकार, विष्णु हजाम, दुर्गा साहु, गुलाब चन्द साहु, अजय जायसवाल, सहित कुल 43 महिला एवं पुरुष शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें