Youth Injured by Stone During Wedding Dance in Ramkanda Garhwa पत्थर से मारकर किया घायल, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsYouth Injured by Stone During Wedding Dance in Ramkanda Garhwa

पत्थर से मारकर किया घायल

गढ़वा के रमकंडा गांव में बारात के दौरान डांस कर रहे युवक राजकुमार भुइयां को अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर से घायल कर दिया। राजकुमार, जो पलामू के कुंभी गांव का निवासी है, को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 25 May 2025 01:05 AM
share Share
Follow Us on
पत्थर से मारकर किया घायल

गढ़वा। जिलांतर्गत रमकंडा गांव में बारात के दौरान डांस कर रहे युवक को पत्थर से मार कर घायल कर दिया गया। घायल युवक पलामू जिलांतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी छोटू भुइयां का पुत्र राजकुमार भुइयां को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राजकुमार अपने घर से रमकंडा बारात में गया हुआ था। उसी दौरान वह सभी के साथ डांस कर रहा था। उसी क्रम में अज्ञात व्यक्ति ने उसे पत्थर से मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।